Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Explanation sought from absent pharmacist

Azamgarh News: अनुपस्थित फार्मासिस्ट से स्पष्टीकरण तलब

Mon, 30 Nov 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from absent pharmacist
प्रभारी सीएमओ डॉ. उमाशरण पांडेय ने रविवार को पीएचसी लारपुर और सीएचसी मार्टीनगंज का निरीक्षण किया। पीएचसी में फार्मासिस्ट दिलीप कुमार पांडेय लगातार तीन दिन से अनुपस्थित मिले। इस पर उनसे दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा। उन्होंने बताया कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। सीएचसी मार्टीनगंज में इमरजेंसी सेवाएं संचालित मिलीं और ईडीएल की सभी 241 दवाएं उपलब्ध थीं। हालांकि, सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए गए। प्रभारी सीएमओ ने चिकित्सकों को अस्पताल में उपलब्ध दवाएं ही मरीजों को लिखने और किसी को बाहर से दवा खरीदने के लिए बाध्य नहीं करने की हिदायत दी। साथ ही संस्थागत प्रसव बढ़ाने पर जोर दिया। आयुष्मान कार्ड बनाने और जननी सुरक्षा योजना के लाभार्थियों के भुगतान में धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ ने बताया कि मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 1703 मरीजों का पंजीकरण हुआ। इनमें 699 पुरुष, 747 महिलाएं और 257 बच्चे शामिल रहे। मेले में 51 आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए, जबकि कोविड हेल्प डेस्क पर 141 मरीजों की जांच की गई। मेल में मधुमेह के 280, गैस्ट्रो के 288, श्वसन संबंधी बीमारियों के 191, त्वचा रोग के 193, उच्च रक्तचाप के 112, लिवर के 36, एनीमिया के 31 और टीबी के चार मरीजों को उपचार एवं परामर्श दिया गया। इसके अलावा 89 गर्भवती महिलाओं को एएनसी सेवाएं मिलीं और 116 कुपोषित बच्चों की पहचान की गई। गंभीर स्थिति में सात मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्रों के लिए रेफर किया गया। इसके अलावा ठेकमा विकासखंड के चार स्वास्थ्य केंद्रों का वीडियो कॉल के माध्यम से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed