{"_id":"5f41292124145267983eef26","slug":"film-mee-raxam-release-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म मी-रक्सम रिलीज, शबाना और कैफी आजमी के जीवन पर बनी है फिल्म, 190 देशों में देखी गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म मी-रक्सम रिलीज, शबाना और कैफी आजमी के जीवन पर बनी है फिल्म, 190 देशों में देखी गई
Sat, 22 Aug 2020 07:48 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sat, 22 Aug 2020 07:48 PM IST
विज्ञापन
शबान और कैफी आजमी
- फोटो : अमर उजाला
प्रगतिशील शायर कैफी आजमी को समर्पित फिल्म मी-रक्सम शुक्रवार शाम रिलीज कर दी गई। फिल्म को 190 देशों के लोगों ने देखा और सराहा है। फिल्म रिलीज की सारी प्रक्रिया को मुंबई में कैफी आजमी कंप्यूटर सेंटर में प्रदर्शित कर की गई। इस दौरान पूरा आजमी परिवार जुटा रहा। फिल्म की मुख्य अदाकारा मेजवा गांव की 16 वर्षीय अदिति ने भी फिल्म को कंप्यूटर सेंटर में देखा। शबाना आजमी ने फिल्म की कामयाबी पर पूरी यूनिट को बधाई दी है।
विज्ञापन
फिल्म की शूटिंग कैफी आजमी के पैतृक गांव मेजवां में जनवरी 2019 में हुई थी। इसमें शबाना आजमी के किरदार को मेजवां गांव की बेटी अदिति शर्मा ने बखूबी निभाया है। फिल्म के रिलीज होने पर मेजवां और उसके आस-पास गांवों में खुशी का माहौल है। शबाना आजमी के भाई बाबा आजमी के निर्देशन में बनी फिल्म की अधिकतर शूटिंग मेजवां गांव में हुई है।
विज्ञापन
इसका मुहूर्त तत्कालीन जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी और उनकी पत्नी अर्चना ने फतेह मंजिल में स्व. कैफी आजमी के शताब्दी जयंती समारोह में किया था। मी-रक्सम के मुख्य किरदार गाजीपुर निवासी दानिश हुसैन और बेटी के रोल में 16 वर्षीया अदिति शर्मा हैं। पिता और पुत्री की यह कहानी काफी रोमांचक है।
विज्ञापन
तमाम तरह के सामाजिक बंधनों के बावजूद बेटी समाज को नई दिशा दिखाने का काम करना चाहती है। अभिनेत्री शबाना आजमी ने बताया कि फिल्म रिलीज कर दी गई है। अदिति शर्मा गोपाल की पुत्री हैं जो कैफी आजमी के आवास की देखरेख करते हैं।
पिता की भूमिका दानिश हुसैन ने निभाई है। इन्होंने फिल्म बाजार, धोबी घर, दिवाली लाइफ आदि फिल्मों में काम किया है। मां के किरदार में बेगम फारुख जाफर हैं। उन्होंने उमराव जान, स्वदेश आदि फिल्मों में काम किया। नसीरुद्दीन शाह ने इसमें बेहतरीन भूमिका निभाई है।