फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Film actress Shabana Azmi is getting a lot of appreciation in France she will get an honor, supporters are ex

Azamgarh: फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी की फ्रांस में जमकर हो रही सराहना, मिलेगा सम्मान, समर्थकों में उत्साह

Sat, 16 Nov 2024 08:51 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 16 Nov 2024 08:51 PM IST
सार

चर्चित फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी को सम्मान मिलने वाला है। उनकी फिल्मों को फ्रांस के दर्शकों से सराहना मिली है और वो रवाना भी हो चुकी हैं। बताते चलें कि शबाना आजमी फूलपुर तहसील के मेजवां गांव की रहने वाली हैं और इस सफलता से पूरे गांव में उत्साह है।

विज्ञापन
Film actress Shabana Azmi is getting a lot of appreciation in France she will get an honor, supporters are ex
शबाना आजमी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आजमगढ़ जिले की फूलपुर तहसील के अंतर्गत मेजवा गांव की प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री और समाजिक कार्यकर्ता शबाना आजमी 46 वें फेस्टिवल डेज 3 कॉन्टिनेंट्स में शामिल होने के लिए शनिवार को देर शाम फ़्रांस रवाना हो गई है। जहां इस साल शबाना आजमी हिंदी सिनेमा में उनके 50 साल के करियर के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान उनकी शानदार सफलता को सराहा जाएगा।

विज्ञापन


फ्रांस में आयोजित रेट्रोस्पेक्टिव में शबाना आजमी की कुछ बेहतरीन फिल्मों जैसे अंकुर, मंडी, मासूम और अर्थ को चुना गया है, जो उनके शानदार अभिनय और बहुमुखी प्रतिभा को श्रद्धांजलि होगी।  शबाना आजमी की फिल्मों को फ्रांस में दर्शकों से बड़ी सराहना मिली है, जहाँ उन्हें पहले सेंटर पॉम्पिडो और सिने मैथेक जैसे प्रतिष्ठित स्थानों पर सम्मानित किया जा चुका है, साथ ही नैनटेस फ़ेस्टिवल डेस 3 कॉन्टिनेंट्स में भी, जहां उनकी फिल्म गॉडमदर को ओपनिंग नाइट फ़ीचर के रूप में दिखाया गया था।
विज्ञापन


2024 में शबाना आजमी के करियर के 50 साल पूरे हो रहे हैं, और हाल ही में मुंबई फ़िल्म फ़ेस्टिवल  में उन्हें सिनेमा में अपने शानदार योगदान के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कार मिला है, जो एक बड़ी उपलब्धि है। वह एकमात्र अभिनेत्री हैं, जिन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए पांच राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार जीते हैं और कई फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार भी अपने नाम किया हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed