फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Filled water on the connectivity routes of many villages

कई गांवों के संपर्क मार्गों पर भरा पानी

Fri, 03 Jul 2020 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Filled water on the connectivity routes of many villages
सगड़ी के शाहडीह से एमजी बांध के संपर्क मार्ग में पानी से भरे नाले को पार करते ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। विगत तीन दिनों से घाघरा नदी के जलस्तर में कमी देखने को मिल रही है। जलस्तर घटने के साथ ही कटान तेज हो गई है। जिससे लोगों में भय व्याप्त हो गया है। वहीं कई गांवों के संपर्क मार्गों पर पानी भर गया है। गांव के लोगों केे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हरैया विकासखंड के शाहडीह गांव के पास घाघरा नदी की छोटी शाखा बहती है। जिसमें इस समय पानी भरा हुआ है। लोगों के आवागमन के लिए यहां पर नाव लगाई जाती है लेकिन इस वर्ष अभी तक नाव नहीं लगाई गई है। जिसके कारण लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ रहा है। जलस्तर घटने के साथ घाघरा नदी की कटान तेज हो गई है। लगभग दो दर्जन घर कटान की जद में आ गए हैं। मुरारी का पुरवा नई बस्ती, त्रिलोकी का पुरवा नई बस्ती और राम अवध का पुरवा कटान की जद में हैं। यह दोनों पुरवे देवारा खास राजा गांव के हैं। यह लोग 2017-18 में कटकर यहां विस्थापित हुए हैं। इसके पहले भी मुरारी का पुरवा कट कर दूसरे जगह विस्थापित हुआ था और अब तीसरी बार घाघरा नदी के कटान के मुहाने पर है। बदरहुंआ नाले पर गुरुवार को नदी का जलस्तर 70.66 मीटर दर्ज किया गया था जो शुक्रवार को छह सेमी घटकर 70.60 मीटर हो गया। यहां नदी का खतरा बिंदू 71.68 मीटर और अधिकतम बिंदू 72.98 मीटर है। वहीं डिघिया नाले पर गुरुवार को नदी का जलस्तर 69.70 मीटर दर्ज किया गया था जो शुक्रवपार को पांच सेमी घटकर 69.65 मीटर पर आ गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 70.40 मीटर और अधिकतम बिंदू 72.72 मीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed