फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fight in minor dispute, eight injured, two women fell in a well

आंख पर बाइक की लाइट की रौशनी पड़ी तो जमकर हो गई मारपीट, 11 घायल, दो महिलाएं कुएं में गिरीं

Thu, 14 May 2020 04:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 04:48 PM IST
विज्ञापन
Fight in minor dispute, eight injured, two women fell in a well
अहरौला। खजुरी गांव में बाइक की रोशनी पड़ने को लेकर बुधवार आधी रात को एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर हमला बोल दिया। दोनों ओर से जमकर लाठी डंडे चले। इस आपाधापी एक पक्ष की दो महिलाएं पास के सूखे कुएं में गिर गईं। ग्रामीणों ने किसी तरीके से बीच बचाव किया। इसमें लगभग आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी भागने लगे। कुएं में गिरी महिलाओं को निकाला गया। एक पक्ष की तहरीर पर 11 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि इनमें पुरानी रंजिश भी चल रही है।
विज्ञापन

खजूरी गांव में बुधवार की रात लगभग 11 बजे राजभर बस्ती निवासी मनीराम राजभर पुत्र शिवप्रसाद बाइक से खजूरी बाजार जा रहा था। उसी समय गांव के यादव बस्ती से अनिल यादव पुत्र सुरेंद्र यादव अपने सहयोगी अच्छेलाल राजभर पुत्र नारायण को बाइक से बैठा कर गांव में ही जा रहे थे। मनीराम राजभर ने बाइक की लाइट आंख पर पड़ने को लेकर अनिल यादव से कहासुनी शुरू कर दी। फिर शांत हो गए। कुछ देर बाद मनीराम ने अपने साथ कई महिला-पुरुषों को लेकर अनिल यादव के घर पर हमला बोल दिया। मारपीट होने लगी। जान बचाने के लिए लोग भागने लगे। अनिल यादव के घर के सामने स्थित सूखे कुएं में मनीराम की मां मालती (55) और विद्या (30) कुएं में गिर गई। मारपीट में मनीराम पक्ष के विपिन (17) , दिलीप (19) घायल हो गए। दूसरे पक्ष से अच्छेलाल (50) और पत्नी प्रेमा (45) घायल हो गए। बीच-बचाव करने में प्रधान पति व ओम प्रकाश यादव (62) और राजेश (40) भी घायल हो गए। सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस पहुंची। दोनों पक्ष से चार लोगों को हिरासत में लेकर थाने लेकर चली गई। कुएं में गिरी महिलाओं को किसी तरह से बाहर निकलवाकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने दोनों को रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अहरौला संदीप यादव ने बताया कि मनीराम राजभर की तहरीर पर अनिल यादव, अच्छेलाल राजभर सहित 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। महिलाएं भागने के चक्कर में कुएं में गिरी हैं, लेकिन मनीराम पक्ष के लोगों का कहना है कि जबरदस्ती दोनों महिलाओं को कुएं में अनिल यादव के पक्ष के लोगों ने ले जाकर फेंक दिया। घटना को लेकर गांव में तनाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed