फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fierce people, planted everywhere jam

भड़के लोग, लगाया जगह-जगह जाम

Tue, 13 Dec 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 13 Dec 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fierce people, planted everywhere jam
भड़के लोग
एक तरफ जनपद के बैंक कैश की कमी से जूझ रहे हैं तो दूसरी तरफ कैश न मिलने से नाराज लोगों का गुस्सा दिन पर दिन भड़कता जा रहा है। मंगलवार को तीन दिन बाद खुले बैंकों में कैश कमी होने से नाराज लोगों ने जगह-जगह जाम कर हंगामा किया। वहीं, सरायमीर में लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर जाम कर दिया। बाद में शाखा प्रबंधक ने बुधवार को पैसा देने का आश्वासन देकर किसी तरह जाम को समाप्त कराया।
विज्ञापन


सरायमीर संवाददाता के अनुसार, बाजार के खेरवां मोड़ पर स्थित बैंक आफ बड़ौदा की शाखा पर मंगलवार की सुबह से ही लोग पैसे के लिए लाइन लगाकर खड़े थे। सुबह 10 बजे जब बैंक खुला तो बैंक कर्मियों ने पैसा नहीं है बोर्ड लगा दिया। लोगों ने बैंक मैनेजर पर मनमानी करने का आरोप लगाते हुए बलिया-लखनऊ मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने सड़क पर टायर भी जलाए। लोगों के जाम के कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। चक्काजाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन जब लोग समझने को तैयार नहीं हुए तब शाखा प्रबंधक ने लोगों को यह आश्वासन दिया कि बुधवार को सभी को चार हजार रुपये दिए जाएंगे। तब जाकर डेढ़ घंटे बाद चक्काजाम समाप्त हुआ।
विज्ञापन


अहरौला संवाददाता के अनुसार क्षेत्र की फलवरिया स्थित यूबीआई शाखा जब निर्धारित समय पर नहीं खुली तो लोगों ने अहरौला-अंबारी मार्ग पर जाम कर दिया। लोगों ने बैंक मैनेजर पर अपने चहेतों को पैसा देने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर चक्काजाम समाप्त कराया। सगड़ी संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के बाजार गोसाईं स्थित यूनियन बैंक पर करेंसी न मिलने से परेशान उपभोक्ताओं ने मंगलवार को 10.15 बजे जीयनपुर-बाजार गोसाई रोड जाम कर बैंक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने उपभोक्ताओं को समझा बुझाकर के जाम को समाप्त कराया। वहीं क्षेत्र के कुछ बैंकों में दोपहर बाद थोड़ा कुछ पैसा आया जिसका वितरण किया गया। मार्टीनगंज संवाददाता के अनुसार, यूबीआई शाखा मार्टीनगंज पर सुबह से ही लोग लाइन लगाकर खड़े थे लेकिन जब निर्धारित समय पर बैंक नहीं खुला तो लोगों ने बरदह-बूढऩपुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष दीदारगंज नागेश उपाध्याय वहां पहुंचे। उन्होंने समझाकर आधे घंटे बाद जाम को समाप्त कराया। पुलिस की मौजूदगी में बैंक को खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed