आज़मगढ़: पहले बोलेरो रोककर चाऊमीन खिलाई, फिर पिता-पुत्र की गोली मारकर की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज़मगढ़ में देवगांव कोतवाली क्षेत्र के घोड़सहना मोड़ पर गुरुवार देर शाम तीन लोगों ने बोलेरो सवार बाप-बेटे को रोककर चाऊमीन खिलाया। इसके बाद पहले पिता को गोली मार दी। जान बचाने के लिए पुत्र भागा तो बदमाशों ने उसे भी गोली मारकर घायल कर दिया। बदमाशों की गोली से पिता की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं पुत्र को सीएचसी टीकरगाढ़ लालगंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। घटना के पीछे प्रधानी के आगामी चुनाव की रंजिश बताई जा रही है।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के नाऊपुर गांव निवासी 40 वर्षीय हीरालाल पुत्र छोटू अपने 18 वर्षीय पुत्र तेज कुमार के साथ बोलेरों से कहीं गए हुए थे। लगभग सात बजे पिता-पुत्र इंजीनियरिंग कालेज के पास स्थित घोड़सहना मोड़ पर पहुंचे। यहां पहले से मौजूद तीन लोगों ने उन्हें रोका और चाऊमीन खिलाने का आफर दिया। पिता-पुत्र मौके पर गाड़ी रोक कर चाऊमीन खाए।
इसके बाद हीरालाल उन तीन लोगों ने बातचीत करने लगा और पुत्र कुछ दूरी पर खड़ा था। इसी दौरान जाने ऐसा क्या हुआ कि तीनों युवकों ने हीरालाल को गोली मार दी। गोली लगते ही हीरालाल मौके पर लहुलुहान होकर गिर गए। पिता को गोली लगते ही पुत्र जब आगे बढ़ तो बदमाशों ने उसे भी दौड़ा लिया। जान बचाने के लिए पुत्र तेज कुमार भागा लेकिन बदमाशों ने दौड़ाकर उसे भी गोली मार दी।
इसके बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोग जब तक पिता-पुत्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते तब तक हीरालाल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। वहीं पुत्र घायल था। लोगों ने उसे तत्काल सीएचसी टीकरगाढ़ ले कर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे भी मृत घोषित कर दिया। घटना के पीछे कारण प्रधानी चुनाव की रंजिश बताया जा रहा है।
वहीं सूचना घर पहुचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। समाचार लिखे जाने तक दोनों के शव पीएम में भेजे जाने की तैयारी की जा रही थी। वहीं मृतक के भाई का कहना है कि हीरालाल आगामी प्रधानी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। संभवतः इसी को लेकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है और परिजनों से तहरीर मिलने का इंतजार कर रही है।
हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। परिजनों से तहरीर मिलने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस हत्यारों का सुराग लगाने में जुट गई है। वहीं दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
अजय यादव, सीओ, लालगंज