{"_id":"5eb449048ebc3e90310655d5","slug":"father-son-dies-in-goods-train-after-saving-foot-from-railway-track-accident-near-rajpura-station-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: रेलवे ट्रैक से पैर बचाने में पिता-पुत्र की मालगाड़ी से मौत, पंजाब के राजपुरास्टेशन के पास हादसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: रेलवे ट्रैक से पैर बचाने में पिता-पुत्र की मालगाड़ी से मौत, पंजाब के राजपुरास्टेशन के पास हादसा
Thu, 07 May 2020 11:14 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 07 May 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : shutterstock
आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के माल्देपुर गांव के रहने वाले एक व्यक्ति और उसके बेटे की पंजाब में मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पिता-पुत्र पंजाब के लुधियाना में रहते थे।
विज्ञापन
लॉकडाउन की वजह से राधेश्याम (38) और उसका बेटा अरुण (18) दोनों फंसे हुए थे। दो दिन पूर्व ही दोनाें पैदल ही घर के लिए चल दिए। बुधवार शाम को पंजाब के राजपुरा रेलवे स्टेशन के पास पहुंचे। रेलवे लाइन पार करने के दौरान राधेश्याम का पैर रेलवे लाइन में फंस गया और वह गिर गया।
विज्ञापन
बेटा उसका पैर निकालने लगा, तभी मालगाड़ी आ गई और उससे कटकर पिता-पुत्र दोनों की मौत हो गई। जेब से मिले कागजात के जरिए इनकी पहचान कर पुलिस ने घर पर सूचना दी। राधेश्याम अपने माता पिता की अकेली औलाद था। वह दो बेटों और दो बेटियों का पिता था। इसमें अरुण सबसे बड़ा था। वह पिता के साथ रहकर काम करता था।
विज्ञापन