फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Father of six children arrived wreath tied, beaten by sons

सेहरा बांध पहुंचा छह बच्चों का बाप, बेटों ने पीटा

Thu, 05 Feb 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 05 Feb 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
Father of six children arrived wreath tied, beaten by sons
इससे वैवाहिक कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने दूल्हा, उसके दो बेटों और छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। घटना से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गरम है।
विज्ञापन


जौनपुर जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के अहिरो परशुरामपुर गांव निवासी प्रह्लाद राम छह बच्चों का पिता है। उसकी तीन पुत्रियों और एक बेटे की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन


खेतासराय बाजार में डिस्पेंसरी चलाने वाले प्रह्लाद की पत्नी की करीब एक साल पहले मौत हो गई थी। इस पर उसने सहराजा गांव निवासी तीन बच्चों की मां से अपनी दूसरी शादी तय कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर दो गाड़ियों में बारात लेकर वह ससुराल पहुंच गया। उधर परिवारवाले बारात की  खातिरदारी में लगे हुए थे। इसी बीच, शाम करीब पांच बजे प्रह्लाद का छोटा भाई सुदामा राम, बेटा पवन कुमार और साबित कुमार भी मौके पर पहुंच गए।


 इन तीनों ने प्रह्लाद से शादी न करने को कहा। इस पर उनमें कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। लोग मामले में बीच बचाव करने लगे।

किसी ने पवई पुलिस को सूचना दे दी। कुछ देर में मौके पर थानाध्यक्ष भी पहुंच गए। उन्होंने प्रह्लाद, उसके दोनों बेटों और छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष सुहेल अख्तर सिद्दीकी ने बताया कि का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed