फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Father dies in accident in Azamgarh, son and daughter injured

आजमगढ़ में ट्रक से कुचलकर पिता की मौत, बेटा, बेटी घायल

Fri, 21 Feb 2020 06:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Father dies in accident in Azamgarh, son and daughter injured
रानी की सराय/गोरिया बाजार। अपने दो बच्चों को बाइक पर बैठाकर ससुराल से घर जा रहे अधेड़ की शुक्रवार की सुबह रानी की सराय कस्बे में अनियंत्रित ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। दोनों बच्चे घायल हो गए जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं बिलरियागंज के अकबरपुर के पास अनियंत्रित आटोरिक्शा की टक्कर से दूसरे ऑटो में सवार दो युवतियां घायल हो गई। इन्हें सीएचसी बिलरियागंज में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

निजामाबाद कस्बा निवासी मो. अनीस (45) बृहस्पतिवार को अपने ससुराल ससुराल मुबारकपुर के लोहरा गांव में था। शुक्रवार की सुबह वह अपने बेटे सद्दाम (4) और बेटी सानिया (6) को बाइक पर बैठाकर घर लौट रहा था। बाइक चलाते समय उसने हेलमेट नहीं पहना था। जैसे ही मो. अनीस की बाइक रानी की सराय बाजार पहुंची सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। वह सड़क पर गिरकर ट्रक से कुचलकर घायल हो गया। दोनों बच्चे भी घायल हो गए। लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां अनीस को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अनीस तीन बेटा और चार बेटियों का पिता था। इसी क्रम में बिलरियागंज के जलालुद्दीनपट्टी गांव निवासी सुमन (22) पुत्री कतवारू, आरती (20) पुत्री रामरतन अपने गांव के अन्य महिलाओं के साथ ऑटोरिक्शा में बैठकर शुक्रवार की सुबह मंदिर जा रही थीं। रास्ते में बिलरियागंज थाने के अकबरपुर गांव के पास ऑटो में सामने से आ रहे अनियंत्रित ऑटो से टक्कर लगने से ऑटो पलट गया। इसमें सवार यह दोनों घायल हो गई। जबकि अन्य बच गए। घायलों को सीएचसी बिलरियागंज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed