फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Father arrested for shooting and killing his daughter

UP: बेटी के हत्यारे पिता के खिलाफ मां ने दी तहरीर, आरोपी अरेस्ट; रेस्टोरेंट में युवती व दोस्त को मारी थी गोली

Sun, 28 Sep 2025 02:54 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 28 Sep 2025 02:54 AM IST
सार

आजमगढ़ में एक पिता ने अपनी ही बेटी की गोली मार हत्या कर दी थी। वहीं, उसके दोस्त की हालत गंभीर देख उसे बीएचयू रेफर कर दिया गया था। मां की तहरीर पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
Father arrested for shooting and killing his daughter
घटना के बाद माैके पर माैजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Azamgarh News: आजमगढ़ में देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाइपास पर स्थित एक रेस्टोरेंट में पिता ने अपनी बेटी और उसके दोस्त को गोली मार दी। इस घटना में लड़की की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त की हालत गंभीर है। वहीं लड़के की मां ने थाने में लड़की के पिता के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


देवगांव कोतवाली क्षेत्र के पकड़ी खुर्द गांव निवासी नीरज सिंह जन सेवा केंद्र चलाते हैं। उनकी पुत्री अक्षरा सिंह (15) कक्षा-10वीं की छात्रा थी। वह घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ाई करती थी। जिस स्कूल में अक्षरा पढ़ाई करती थी उसी स्कूल में अक्षरा की मां शशिकला सिंह पढ़ाती हैं। मसीरपुर गांव निवासी आदित्य सिंह (20) की दोस्ती अक्षरा से थी। आदित्य से अक्षरा का मिलना-जुलना उसके पिता नीरज को पसंद नहीं था। दोनों के बीच प्रेम संबंध की चर्चा थी, जबकि युवक की मां रंजना सिंह ने इसे केवल दोस्ती बताया।
विज्ञापन


आदित्य की मां रंजना सिंह की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता नीरज सिंह के खिलाफ हत्या और हत्या का प्रयास में मुकदमा पंजीकृत कराया। इस मामले में देवगांव पुलिस ने शनिवार को आरोपी पिता नीरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से उसका लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद किया। मृतका अक्षरा का पोस्टमार्टम होने के बाद शनिवार को राजघाट पर दाह संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कहां से गिरफ्तार किया गया नहीं बताया
एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि देवगांव कोतवाली पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र से आरोपी पिता नीरज सिंह को गिरफ्तार किया है। जहां तक रही बात डीआईजी के यहां समर्पण करने की तो समर्पण डीआईजी के यहां नहीं कोर्ट में होता है। जहां तक मुझे पता है, देवगांव पुलिस ने उसे क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया है। कहां से गिरफ्तार हुआ है उन्होंने यह नहीं बताया।

अवैध तरीके से संचालित हो रहे रेस्टोरेंट और हुक्काबार
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाइपास स्थित एक रेस्टोरेंट में एक लड़की और एक लड़के को गोली मारने की घटना सामने आई जिसमें लड़की की मौत हो गई। घटना के बाद से अवैध रेस्टोरेंट को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी रोष है। स्थानीय लोग अवैध रूप से संचालित रेस्टोरेंट, हुक्काबार और केबिन की गतिविधियों को इस घटना का मुख्य कारण बता रहे हैं। इस तरह के रेस्टोरेंंट में स्कूली छात्र-छात्राओं का आवागमन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed