फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmers will not be deprived of PM Kisan Samman Nidhi

Azamgarh News: पीएम किसान सम्मान निधि से वंचित नहीं होंगे किसान

Wed, 10 May 2023 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Farmers will not be deprived of PM Kisan Samman Nidhi
कोई भी पात्र किसान अब पीएम किसान सम्मान निधि से वंचित नहीं रहेगा। 22 मई से पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाने के लिए कृषि विभाग गांवों में पीएम किसान लाभार्थी संतृप्तिकरण अभियान चलाएगा। इसके अन्य विभागों के कर्मचारी मौजूद रहेंगे। केंद्र सरकार द्वारा किसानों को एक वर्ष से छह हजार रुपये तीन किस्तों में दिया जाता है। जिले में योजना के तहत 7.53 लाख किसान पंजीकृत हैं। इसमें से 5.39 लाख किसानों ने ई केवाईसी कराया है जबकि 2.14 लाख ने नहीं। जिन किसानों की ई केवाईसी हो चुकी है, उनमेें से भी कई किसान ऐसे हैं जिनका सम्मान निधि का पैसा खाते में नहीं आ रहा है। जिसके कारण वह हर रोज विभाग से लेकर बैंक का चक्कर काट रहे हैं। इसके अलावा कई किसान ऐसे हैं जिनका पात्रता की श्रेणी में आने के बाद भी पंजीकरण नहीं हो पा रहा है। लेकिन अब कोई भी पात्र किसान पीएम किसान सम्मान निधि से वंचित नहीं रहेगा। आगामी 22 मई से 10 जून तक कृषि विभाग हर गांवों में पीएम किसान लाभार्थी संतृपितकरण अभियान चलाने जा रहा है। राजस्व विभाग, बैंक, जनसेवा, पंचायत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहेंगे। जिन किसानों की किसी कारण किसान सम्मान निधि नहीं आ रही है। उसका तुरंत समाधान किया जाएगा। साथ ही गांव में जो पात्र किसान हैं और वह योजना से वंचित हैं तो उनका तुरंत पंजीकरण कराकर योजना से जोड़ा जाएगा। उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि इसमें सम्बंधित विभाग के कर्मचारी रहेंगे। नए पात्र किसानों का पंजीकरण होगा, साथ ही जिन पात्र किसानों की किसी कारण सम्मान निधि नहीं आ रही है। उसका समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed