फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmers upset due to chaos in cane purchase

गन्ना खरीद की अव्यवस्थाओं से किसान परेशान

Wed, 09 Dec 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to chaos in cane purchase
तहबरपुर। गन्ना किसान परेशान हैं। गन्ना कटने के बाद रबी की बोआई शुरू होती है, लेकिन गन्ना किसानों को समय से पर्चियां न मिलने के चलते रबी की फसल की बोआई नहीं हो पाती तो कभी गन्ना क्रय केंद्र पर गन्ना खरीद ही नहीं हो पाती। यही स्थिति बुधवार को तहबरपुर में बने गन्ना क्रय केंद्र पर भी देखने को मिली। किसानों का गन्ना ट्राली पर लदा सूख रहा है। अधिकारी आंख मूंदकर बैठे हैं। इसे लेकर किसानों में काफी रोष है।
विज्ञापन

दि सहकारी चीनी मिल सठियांव में गन्ना आपूर्ति के लिए जिले में जगह-जगह गन्ना क्रय केंद्र बनाए गए हैं। तहबरपुर में भी क्रय केंद्र बनाया गया है। लेकिन गन्ना अधिकारियों की लापरवाही के चलते किसानों का ट्रॉली पर लदा गन्ना सूख रहा है। बावजूद इसके चीनी मिल प्रबंधन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इतना ही नहीं अभी तक परिवहन ठेकेदार द्वारा मजदूर और ट्रक आदि की भी व्यवस्था नहीं की गई है। तहबरपुर विकास खंड के रैसिंगपुर गांव निवासी किसान योगेंद्र कुमार उपाध्याय सहित अन्य ने बताया कि कई बार जिला गन्ना अधिकारी एवं मुख्य गन्ना अधिकारी से टेलीफोन से वार्ता हुई, लेकिन सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। किसानों का ट्रैक्टर ट्रॉली लोड गन्ना खडा़ है ,पर्ची भी है लेकिन सठियांव चीनी मिल से संबद्ध तौल सेंटर तहबरपुर पर तौल शुरू नहीं है। खरचलपुर गांव के श्याम नरायन राय ने खरचलपुर गांव में मंगलवार को आरसीसी मार्ग का शिलान्यास करने आए विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक व भाजपा जिला अध्यक्ष शशिकांत राय से भी शिकायत की। क्षेत्र के गन्ना किसान आनंद राय, उमाकांत राय, राजेंद्र उपाध्याय, सूबेदार राय व डा. कोमल राय आदि ने बताया कि तहबरपुर तौल सेंटर का चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन

बिना परमिट के ट्राला से कर रहे गन्ना ढुलाई
अतरौलिया। चीनी मिल में गन्ने की पेराई शुरू होते ही क्षेत्र के गन्ना ठेकेदारों द्वारा नियम विरुद्ध बिना परमिट के ही गन्ना की ढुलाई ट्राला से शुरू करा दी गई है। जबकि गन्ना विकास विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए बिना कामर्शियल परमिट के ट्राला से गन्ना ढलाई के लिए रोक लगा दी थी। बावजूद ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहे और ट्राला से गन्ना की ढुलाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ने की ढुलाई के लिए एक मात्र साधन ट्रक ही वैध है। जिससे दुर्घटना होने के अवसर भी कम रहते हैं, लेकिन चीनी मिल में गन्ना पेराई का कार्य शुरू होते ही बूढ़नपुर गन्ना समिति के अतरौलिया में गन्ना क्रय केंद्र से नियम की अनदेखी कर व स्थानीय पुलिस की मिलीभगत से बिना परमिट के गन्ना ढुलाई कर रहे हैं। इसकी बानगी गनपतपुर गांव के पास भी देखने को मिलेगी जहां गन्ने की लोडिंग का कार्य चल रहा है। जिससे राहगीरों को भी परेशानी हो रही है और कभी भी दुर्घटना हो सकती है। मुख्य गन्ना अधिकारी डॉ. विनय प्रताप सिंह ने बताया कि अतरौलिया में गन्ना ढुलाई ठेकेदार को इस मामले में नोटिस जारी की गई है और नियम विरुद्ध होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed