फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmer's death in a road accident on the rampage

सड़क हादसे में किसान की मौत पर हंगामा

Sat, 25 Jul 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 25 Jul 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmer's death in a road accident on the rampage
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सूदनीपुर पेट्रोल पंप के पास शनिवार को हुए सड़क हादसे में अधेड़ की मौत से नाराज लोग थाने के सामने आजमगढ़-लखनऊ मुख्य मार्ग जामकर आर्थिक सहायता की मांग करने लगे। थाने के सामने लगे जाम को हटाने के लिए पुलिस ने डंडा दिखाया तो लोग नाराज हो गए और दुर्घटना करने वाले कार में आग लगा दी।
विज्ञापन

 
इसी बीच, मौके पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। भारी संख्या में पहुंचे सुरक्षा बलों को देख जाम करने वाले भाग खड़े हुए। मौके पर तनाव की स्थिति बनी है। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर गांव निवासी जगदीश प्रसाद यादव (52) घर पर रहकर खेतीबारी करता था। वह एक पुत्र और एक पुत्री का पिता था। शनिवार की शाम जगदीश साइकल से फूलपुर बाजार जा रहा था। जबकि फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कौड़िया गांव निवासी अजीम (38) पुत्र अरशद अपनी नई कार से जौनपुर जिले के शाहगंज बाजार की तरफ जा रहा था।
विज्ञापन


सूदनीपुर पेट्रोल पंप के पास अजीम की कार अनियंत्रित होकर जगदीश के साइकल में टक्कर मार दी। इससे जगदीश साइकल से दूर जा गिरा। उसकी साइकल कार के पहिए में फंस गई। हादसे के वक्त कार इतनी तेज गति में थी कि अजीम उसे नियंत्रण में नहीं कर सका और कार सड़क से खेत में कूद गई। घटना के बाद मौके पर जुटे लोग घायल अजीम को स्थानीय डाक्टर के यहां भर्ती कराए। जबकि जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई। करीब साढ़े तीन बजे हुई इस घटना के बाद लोग आर्थिक सहायता की मांग करते हुए जाम आजमगढ़-लखनऊ मार्ग जाम कर दिए। करीब 20 मिनट तक यहां रहने के बाद लोग थाने पहुंच गए। वहां गेट के बाहर चक्काजाम कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने के बाहर सड़क जाम होने पर पुलिस ने लाठी भांजी तो लोग नाराज होकर कार को क्षतिग्रस्त कर आग के हवाले कर दिए। ग्रामीणों के तेवर देख सीओ फूलपुर ने कई थानों की फोर्स और पीएसी को बुलवा लिया। भारी भरकम फोर्स पहुंचने पर लोग वहां से हट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed