फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmer killed, one injured after being hit by an uncontrolled car

Azamgarh News: अनियंत्रित कार की टक्कर से किसान की मौत, एक घायल

Sat, 02 May 2026 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Farmer killed, one injured after being hit by an uncontrolled car
मृतक रामजतन यादव की फाइल फोटो। संवाद
सगड़ी। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के महुलिया गांव के पास बृहस्पतिवार की देर शाम अनियंत्रित कार की टक्कर से पैदल जा महुलिया गांव निवासी किसानी रामजतन यादव (56) की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार कोठिया गांव निवासी भट्ठा मालिक जनक यादव (60) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद कार सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे खंभा टूट गया। मौके पर कार छोड़कर चालक भाग गया।
विज्ञापन

महुलिया गांव के पास एक दिन पहले आई आंधी से पेड़ टूटकर सड़क गिरा है। इसके चलते वाहन आधी सड़क ही चल रहे हैं। महुलिया निवासी जगदीश यादव ने बताया कि बिलरियागंज की तरफ से आ रही अनियंत्रित कार ने कोठिया गांव निवासी भट्ठा मालिक जनक यादव की बाइक को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान बाजार से बाल-दाड़ी बनवाकर उसके पिता रामजतन यादव सड़क किनारे पैदल घर जा रहे थे।
विज्ञापन

भट्ठा मालिक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित कार ने उसके पिता को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। फिर कार बिजली के खंभे से टकरा गई, और पोल टूट गया। पिता को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज ले जाया गया जहां, डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र ने बताया कि सूचना पाकर तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, कार को थाने लाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed