फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Faridabad team defeated Jaunpur by 52 runs

Azamgarh News: फरीदाबाद की टीम ने जौनपुर को 52 रनों से हराया

Mon, 23 Oct 2023 11:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Faridabad team defeated Jaunpur by 52 runs
आजमगढ़। सुखदेव पहलवान स्टेडियम में चल रहे भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी अंडर-19 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को दो मैच खेले गए। पहले मैच में जौनपुर को फरीदाबाद की टीम ने पराजित किया।
विज्ञापन

जौनपुर की टीम ने टॉस जीत कर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। फरीदाबाद की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 10 विकेट खोकर 140 रन बनाया। वैभव ने सबसे अधिक 38 और आकाश ने 24 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जौनपुर की पूरी टीम मात्र 88 रन पर ही सिमट गई। जौनपुर की तरफ से बल्लेबाजी में सबसे अधिक 26 रन बृजेश ने बनाया। फरीदाबाद ने 52 रन से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच पूरब को दिया गया।
विज्ञापन

दूसरा मैच प्रयागराज और देवरिया के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रयागराज की टीम ने 20 ओवरों में आठ विकेट पर 138 रन बनाया। सबसे अधिक 57 रन सचिन कुमार ने बनाया।जबाब में खेलने उतरी देवरिया की टीम ने पांच विकेट से मैच जीत लिया। देवरिया की तरफ से उत्कर्ष ने 76 और दिव्यांश यादव ने नाबाद 20 रन बनाया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच उत्कर्ष यादव को दिया गया। प्रतियाेगिता का शुभारंभ भाजपा नेता अभिषेक राय ने किया। इस मौके पर अंपायर अश्विनी यादव, दीपक गुप्ता, राहुल चौहान, अमन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed