फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Family waits anxiously for brother's safety, appeals to DM for help.

Azamgarh News: भाई की सलामती के लिए टकटकी लगाए परिवार, डीएम से लगाई मदद की गुहार

Fri, 21 Aug 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Family waits anxiously for brother's safety, appeals to DM for help.
भाई की सलामती के लिए डीएम से मिलने पहुंचे परिजन। श्रोत-स्वयं
अरुणाचल प्रदेश के दिबांग वैली जिले में 14 अगस्त को भारी बारिश और बाढ़ के कारण पशुपानी आर्मी कैंप बह जाने के बाद आजमगढ़ के हवलदार उपेंद्र यादव समेत कई जवान लापता हैं।
विज्ञापन

घटना के कई दिन बाद भी उपेंद्र का कोई पता नहीं चलने से परिवार के लोग सदमे में हैं। परिजन लगातार उनकी सलामती की खबर मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
बृहस्पतिवार को सिधारी थाना क्षेत्र के मुहम्मदल्ला गांव निवासी रविंद्र यादव ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि उनके छोटे भाई उपेंद्र यादव सेना की 5 ग्रेनेडियर यूनिट में हवलदार के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन

समाचार पत्रों और न्यूज के माध्यम से परिवार को जानकारी मिली कि 14 अगस्त को दिबांग वैली में भारी बारिश और बाढ़ के कारण पशुपानी आर्मी कैंप बह गया। इस हादसे में उपेंद्र यादव सहित अन्य जवानों के लापता होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक घटना के बाद से उपेंद्र से किसी तरह का संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनके मोबाइल नंबर पर लगातार संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन फोन नहीं लग रहा है।

परिवार को न तो उपेंद्र के संबंध में कोई जानकारी मिल पा रही है और न ही आधिकारिक तौर पर स्थिति स्पष्ट हो सकी है। इससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। रविंद्र यादव ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि पूरा परिवार सदमे में है। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले को गंभीरता से लेते हुए उचित कार्रवाई कराने और हवलदार उपेंद्र यादव के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed