फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Family of physical herrasement victim facing financial crisis

आर्थिक तंगी से जूझ रहा दुष्कर्म पीड़िता का परिवार

Sun, 04 Oct 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Family of physical herrasement victim facing financial crisis
आजमगढ़ के जीयनपुर क्षेत्र के एक मोहल्ले में बुधवार को नाबालिग बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर परिवार के लोग एक तरफ जहां भयभीत हैं वहीं अब उन्हें आर्थिक तंगी का भी सामना कर पड़ रहा है। परिजनों के मुताबिक अब तक पीड़िता के इलाज में 40 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं। आगे का इलाज कैसे हो समझ से परे है।
विज्ञापन

रविवार को परिजनों के बीच जीयनपुर कोतवाली प्रभारी नंद कुमार तिवारी पहुंचे और पीड़िता का आधार कार्ड और उसके स्कूल का सर्टिफिकेट साथ ले गए। आर्थिक सहयोग का आश्वासन दिया। दुष्कर्म पीड़ित बालिका की बहन ने बताया कि अब तक मेरे दादा घर से 25 हजार रुपये लेकर गए थे जो खत्म हो गया। मेरे ननिहाल से भी 15 हजार रुपये उधार आया था वह भी खत्म हो गया है। अब हम लोगों के पास पैसा नहीं बचा है। आगे का इलाज कैसे होगा इसको लेकर हम लोग काफी परेशान हैं। वाराणसी के ट्रामा सेंटर में बृहस्पतिवार से उसका इलाज चल रहा है। शनिवार को उसका ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उसकी स्थिति स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed