फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Family members jammed as soon as PM reached the dead body

पीएम के बाद शव पहुंचते ही परिजनों ने लगाया जाम

Mon, 31 May 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Family members jammed as soon as PM reached the dead body
तहबरपुर थाना क्षेत्र के टीकापुर गांव में चुनावी रंजिश को लेकर दो युवकों को रविवार की शाम मनबढ़ों ने पहले पीटा फिर देर रात देर रात उन्हें पिकअप से रौंद दिया। जिससे एक युवक की मौत हो गई थी। सोमवार को पीएम के बाद शव पहुंचते ही परिजनों ने टीकापुर मोड़ पर शव रख कर चक्काजाम कर दिया। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना पर थाने की फोर्स के साथ ही भाजपा के नेता मौके पर पहुंच गए। लगभग सवा घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। चुनावी रंजिश केे लेकर रविवार की शाम गांव के दो युवकों दीपक निषाद व अर्जुन निषाद की छह मनबढ़ों ने पिटाई कर दी थी। देर रात दोनों बाजार से वापस लौट रहे थे तो मनबढ़ों ने पिकअप से दोनों को रौंद दिया। मनबढ़ों द्वारा अंजाम दिए गए इस घटना में अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दीपक कूद कर अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना के बाद रात में ही परिजन टीकापुर मोड़ पर शव रख कर जाम लगा दिए थे। देर रात पुलिस उन्हें समझा-बुझाकर जाम को समाप्त कराया। इस दौरान मृतक की पत्नी ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। सोमवार की शाम तक पुलिस ने किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की थी। जिससे परिजन व ग्रामीण आक्रोशित थे। सोमवार की शाम साढ़े पांच बजे पीएम के बाद शव गांव पहुंचा तो ग्रामीण पुन: पौने छह बजे से टीकापुर मोड़ पर शव रख कर चक्काजाम कर दिए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जाम की सूचना पर तहबरपुर थाना पुलिस के साथ ही भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद राय, आशुतोष राय आदि मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझाने की कवायद शुरू हुई और लगभग एक घंटे बाद पौने सात बजे लोग माने और फिर जाम समाप्त कर शव का अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed