फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Faisal secured the top spot in the Under-19 boys' category, and Saurmi in the girls' category.

Azamgarh News: अंडर-19 बालक वर्ग में फैसल और बालिका वर्ग में सौरमी ने हासिल किया शीर्ष स्थान

Wed, 02 Sep 2026 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Faisal secured the top spot in the Under-19 boys' category, and Saurmi in the girls' category.
बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन पर पुरस्कार के साथ ​खिलाड़ी। स्रोत-​खेल विभाग
खेल निदेशालय उप्र के तत्वावधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय द्वारा खेल दिवस के अवसर पर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ अभियान के तहत आयोजित प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मंगलवार को खेला गया।
विज्ञापन

इनर व्हील क्लब आजमगढ़ नवेली के सौजन्य से हुई प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में मुकेश कुमार सिंह, प्रथम पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, ने पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

उन्होंने विजेताओं को सम्मानित किया। इनर व्हील क्लब आजमगढ़ नवेली की अध्यक्ष नेहा अग्रवाल, सचिव निमिषा अग्रवाल, संपादक अमृता अग्रवाल और मानसी अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिथियों ने खिलाड़ियों को मेडल और उपहार दिए। क्रीड़ा अधिकारी सिराजुद्दीन ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी खिलाड़ियों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।
प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बालक अंडर-9 वर्ग में अभिनंदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-11 में अमय, अंडर-13 में अक्षत, अंडर-15 में समर्थ, अंडर-17 में रुद्रा और अंडर-19 में फैसल विजेता रहे। बालिका अंडर-9 वर्ग में अद्विका, अंडर-11 में श्रीगणेश, अंडर-13 में सानवी, अंडर-15 में आराध्या, अंडर-17 में गुंजा और अंडर-19 में सौरमी ने शीर्ष स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम में उप क्रीड़ा अधिकारी जय प्रकाश यादव, कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव, मंगल प्रसाद, सुनील कांत त्रिपाठी, भूपेंद्र वीर सिंह, मिथिलेश, इरफान, करन श्रीवास्तव, अरविंद, नागेंद्र, सैफ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed