फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Explanation sought from 184 teachers absent from school without notice

Azamgarh News: बिना सूचना के स्कूल से अनुपस्थित 184 शिक्षकों से मांगा गया स्पष्टीकरण

Sun, 01 Sep 2024 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from 184 teachers absent from school without notice
आजमगढ़। स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए शिक्षकों को समय पर स्कूल आना जरूरी है। साथ ही बिना कारण बताए स्कूल से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों पर अब कार्रवाई भी तय है। इसके बाद भी जिले में 184 शिक्षक अनुपस्थित मिले। बिना बताए स्कूल से गायब शिक्षकों का वेतन काटने का निर्देश दिया गया है। विभाग द्वारा 22 जुलाई से 20 अगस्त तक कराए गए स्कूल निरीक्षण में 184 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन

स्कूल शिक्षा महानिदेशक एवं राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर जिले स्तर के अधिकारी स्कूलों में शिक्षकोंं की उपस्थिति, अनुपस्थिति की जांच कर रहे हैं। उक्त अधिकारियों द्वारा 22 जुलाई से 20 अगस्त तक प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। पूरे माह हुए निरीक्षण के दौरान कुल 184 शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षामित्र के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अनुपस्थित तिथि का वेतन अवरुद्ध कर दिया गया है। साथ ही तीन सितंबर तक बीएसए कार्यालय में स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया गया है। सबसे खराब स्थिति तो शहर के आसपास के विद्यालयों की है। यदि बात किया जाए तो शहर के सटे कंपोजिट विद्यालय बैठौली में बीएसए राजीव पाठक ने 31 जुलाई को निरीक्षण किया। इस दौरान कुल पांच शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। वहीं मोहब्बतपुर स्थित विद्यालय में चपरासी व एक अनुदेशक अनुपस्थित मिले। बीएसए राजीव पाठक ने बताया कि अनुपस्थित मिले 184 शिक्षक कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा गया है। साथ ही सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही चेतावनी भी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed