{"_id":"5fbd495a8ebc3e9b9242115c","slug":"explanation-sought-after-two-babus-absent-azamgarh-news-vns5599189165","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाबू अनुपस्थित मिलने पर मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाबू अनुपस्थित मिलने पर मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी राजेश कुमार व सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला मंगलवार को सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) का आकस्मिक निरीक्षण किए। इस दौरान एआरटीओ कार्यालय के दो बाबू अनुपस्थित मिले। डीएम ने उनसे स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। वहीं कुछ कमियां मिलने पर उन्होंने एआरटीओ प्रशासन संतोष कुमार सिंह को सुधार करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं एआरटीओ के बाहर एजेंट के दुकान को भी चेक किया। उन्होंने एसडीएम सदर को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देंश दिए।
एआरटीओ कार्यालय में कुल 9 वेंडर कर्मचारी कार्यरत हैं। जिसमें आठ वेंडर कर्मचारी उपस्थित मिले। निरीक्षण के समय सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय में कोई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित नहीं मिले। इसके बाद डीएम उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया। इस कार्यालय में कुल पांच नियमित कर्मचारी कार्यरत हैं। चेक करने पर पता चला कि वरिष्ठ सहायक सगीर अहमद मंगलवार और विनोद कुमार 23 व 24 नवंबर 2020 को अनुपस्थित हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि दोनों कर्मचारियों का स्पष्टीकरण लेकर कार्रवाई करें। निरीक्षण के दौरान संतोषजनक स्थितियां पाई गईं। इसके बाद वह एआरटीओ कार्यालय से सटे मुख्य बीमा कार्यालय में पहुंचे। डीएम ने कार्यालय के संचालक संजीव कुमार श्रीवास्तव से पूछताछ की। इसके बाद उन्होंने एसडीएम सदर को निर्देश दिए कि उक्त कार्यालय की डायरी व अन्य अभिलेख अपने कब्जे में लेकर उनका परीक्षण कर जल्द से जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
अतिक्रमण मुक्त करने के दिए निर्देश
एआरटीओ कार्यालय से डॉ. आम्बेडकर बाल विद्या मंदिर विद्यालय तक जाने वाले रास्ते पर अतिक्रमण करके कुछ लोगों द्वारा गुमटियां रख दी गई है। जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को निर्देश दिए कि अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आजमगढ़ को लेकर स्थानीय निरीक्षण करें एवं पोखरी की पैमाइश कराकर नियमानुसार गुमटियां तत्काल हटाएं तथा पोखरी के बगल में निर्मित दुकानों की जांच राजस्व अभिलेखों से करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
डीएम के पहुंचते ही शटर बंद कर फरार हुए दलाल
एआरटीओ कार्यालय पर डीएम व सीडीओ के पहुंचते ही एआरटीओ के पास दुकान खोलकर बैठे दलाल शटर बंद कर फरार हो गए। कुछ ऐसे भी दुकानदार रहे जो खुद को दुकान में बंद कर लिया।