फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Explanation from EO, adverse entry to charge

ईओ से स्पष्टीकरण मांगा, प्रभारी को प्रतिकूल प्रविष्टि

Fri, 06 Dec 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Explanation from EO, adverse entry to charge
आजमगढ़। डीएम एनपी सिंह ने शुक्रवार को रिक्शा स्टैंड स्थित नगर पालिका के रैन बसेरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। कर्मचारी के ड्यूटी से गायब रहने, गंदगी मिलने पर डीएम ने ईओ का स्पष्टीकरण मांगने के साथ रैन बसेरे के प्रभारी भरत सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही तीन शिफ्टों में यहां कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया। इसकी सूची चौकी प्रभारी सिविल लाइंस को उपलब्ध कराने को भी कहा।
विज्ञापन

डीएम ने निरीक्षण के दौरान पाया कि रैन बसेरा में साफ-सफाई नहीं है। लोगों ने बताया कि रैन बसेरा में जिस कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है, वह उपस्थित नहीं रहता। इस वजह से रात में रैन बसेरा का उपयोग नहीं हो पाता है। डीएम ने ईओ का स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही यहां के प्रभारी एवं पालिका के कर अधिकारी भरत सिंह को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता नगर पालिका को निर्देश दिए कि जनपद में स्थित अन्य रैन बसेरों में जिन-जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उनके प्रभारी अधिकारी का नाम, पदनाम व मोबाइल नंबर संबंधित पुलिस चौकी पर तत्काल उपलब्ध कराएं। रैन बसेरा में कहीं कोई समस्या आती है तो अपर जिलाधिकारी प्रशासन को अवगत कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed