{"_id":"90e5d8c3782ab730c4a9247f005db4a6","slug":"executive-engineer-ae-and-je-holdback-pay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिशासी अभियंता, एई और जेई का रुका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिशासी अभियंता, एई और जेई का रुका वेतन
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 25 Jul 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ क्षेत्र की कटान का निरीक्षण करने जिलाधिकारी सुहास एलवाई शनिवार को महुला गढ़वल बांध पर जा धमके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साइट पर साउंडिंग मशीन और एमबी (मेजरमेंट बुक) न मिलने पर अधिशासी अभियंता सर्वेश श्रीवास्तव, एई ईश्वरचंद तिवारी और जेई हरिशंकर पांडेय का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि ठेकेदार मनमानी न करे, गुणवत्ता के साथ कार्य करें। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि एमबी की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं और यदि गलती मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने बाढ़ चौकी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, पंचायत विभाग, राजस्व विभाग के अधिकारी/कर्मचारी अपनी टीम के साथ बाढ़ चौकियों पर तैनात रहने का निर्देश दिया। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार को निर्देशित किया कि बाढ़ के समय स्वास्थ्य विभाग की टीम पर्याप्त दवाओं के साथ बाढ़ चौकियों पर उपस्थित रहे।
बाढ़ चौकियों पर ड्यूटी के समय अधिकारी और कर्मचारी जैकेट पहनेंगे। इससे पता चले कि ड्यूटी देने वाले अधिकारी और कर्मचारी हैं। इसके बाद जिलाधिकारी महुला गढ़वल बांध पर स्थित हरैया विकास खंड के गांगेपुर मठिया गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों से पशु टीकाकरण, राजकीय अस्पताल और बेसिक शिक्षा के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. कालीप्रसाद मिश्र को निर्देशित किया कि अस्पतालों की दशा में सुधार करें। डाक्टर और कर्मचारियों पर अंकुश लगाते हुए अस्पताल की साख को वापस लाएं।
विज्ञापन
इससे दुरुस्त गांवों में मरीजों की देखभाल ठीक प्रकार से हो। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सगड़ी अनिल कुमार सिह, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत एएच खान आदि उपस्थित थे।