{"_id":"601d88d58ebc3ed28051695b","slug":"examination-centers-will-be-determined-azamgarh-news-vns573047734","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम की आख्या पर परीक्षा केंद्रों का होगा निर्धारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम की आख्या पर परीक्षा केंद्रों का होगा निर्धारण
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सभी उपजिलाधिकारियों को 286 परीक्षा केंद्रों की सूची और विद्यालय प्रबंधकों द्वारा किए गए 405 दावे-आपत्तियों को सौंप दिया गया है। इसमें 195 से अधिक आपत्तियां परीक्षा केंद्र बनाने के लिए पड़ी हैं। एसडीएम दावे-आपत्तियों के आधार पर डीआईओएस को अपनी आख्या सौंपेंगे। कौन से विद्यालय को केंद्र बनाया जाए व कौन से विद्यालय को केंद्र नहीं बनाया जाए। जिसे बनाया जाए उसे क्यों बनाया जाए जिसे न बनाया जाए उसे क्यों नहीं बनाया जाएगा इसकी भी जानकारी देनी होगी।
बोर्ड ने केंद्र निर्धारण के लिए परीक्षा केंद्रों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें कुल 286 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पांच फरवरी तक विद्यालयों से दावे-आपत्तियां मांगी गई थी। जिसमें कुल 405 विद्यालयों ने आपत्ति दर्ज कराई है। विभाग की माने तो सबसे अधिक आपत्ति परीक्षा केंद्र दूर चले जाने के लिए पड़ी है। उसके बाद 195 से अधिक विद्यालयों ने अपने विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए दावे-आपत्ति किए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने बताया कि 405 दावे-आपत्ति पड़े थे। सभी को संबंधित तहसील के एसडीएम को भेज दिया गया है। इसके साथ ही 286 परीक्षा केंद्रों की भी सूची भेज दी गई है। इन सभी का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद हमें आख्या भेजेंगे। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक कर उस आख्या के आधार पर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि कौन से विद्यालयों को केंद्र बनना चाहिए कौन से नहीं। इसकी जानकारी तो देनी होगी इसके साथ ही यह भी जानकारी देनी होगी कि उस विद्यालय को क्यों केंद्र बनाया जाए क्यों नहीं।