{"_id":"a124301fb4294aaa9b8658ad5dff3c36","slug":"everyone-needs-an-absolute-master-master-vishnu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पूर्ण गुरु की जरूरत सभी को : स्वामी विष्णु ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पूर्ण गुरु की जरूरत सभी को : स्वामी विष्णु
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 15 May 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
स्वामी विष्णु प्रकाशानंद महाराज ने कहा की ईश्वर सभी मूल प्राणियों के भीतर वास करता है। अगर हमें उसका दर्शन करना हो तो हमें पूर्ण गुरुकी आवश्यकता होगी, जब (पूर्ण गुुरु) सत्गुरुजीवन में आते हैं, तो केवल उपदेश नहीं देते ईश्वर से हमें मिला देते हैं।
वह बुधवार को फूलपुर स्थित रामलीला मैदान में पांच दिवसीय श्रीहरि कथा ज्ञान यज्ञ में भक्तों को कथा का रसपान करा रहे थे। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से आयोजितश्री आशुतोष महाराज के सानिध्य में चल रही कथा में भक्तों की भीड़ रही। महाराज ने कहा कि आज इस कलयुग में गुरुदेव सर्व देव, सर्व आशुतोष महाराज के ब्रह्मज्ञान की दीक्षा देकर हमें ईश्वर से मिला रहे हैं। जिससे दीक्षा प्राप्त कर लोगों में सुख शांति का संचार हो रहा है।
सच्चे सुख प्राप्ति के मार्ग का रास्ता गुरुभक्ति को बताया। उन्होंने श्री हरि के सर्व व्यापक्ता से श्रद्धालुओं को परिचित कराया। वहीं भजन गायन के साथ ही साध्वी नेहा भारती, सुषमा भारती ने संगीतमयी भजन का रसपान श्रद्धालुओं को कराया। इस मौके पर दिनेश, चंद्रिका प्रताप यादव, मुन्नालाल, सुधीर राव, संतोष जायसवाल, शंभुनाथ, डा. मंतलाल, शक्ति ओम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मालटारी ः सगड़ी तहसील क्षेत्र के गौरीनरायनपुर स्थित शक्ति पीठ मां कालिका जी मंदिर पर चल रहे नौ दिवसीय श्रीविष्णु महायज्ञ में पांचवे दिन गुरुवार को मंडप परिक्रमा कर लोगों ने मन्नत मांगी।
रामलीला में मथुरा वृंदावन से पधारे श्रीगिरिराज लीला संस्थान के कलाकारों ने श्रीराम जन्मोत्सव और अयोध्या में विश्वामित्र आगमन का मंचन किया। श्रीराम का जन्म होते ही अयोध्या में खुशी की लहर दौड़ जाती है। चारों तरफ महिलाएं मंगल गीत गाती है और पंडाल जयकारे से गूंज उठा।
मंचन के क्रम में यज्ञ रक्षा के लिए महामुनि विश्वामित्र श्रीराम, लक्ष्मण को मांगने के लिए अयोध्या पहुंचते हैं। इस अवसर पर रमेश राय, अजय राय, सुधीर, सूर्यनाथ मौर्य, संतोष मौर्य, कमलेश राय, श्रीनाथ राय, शुभम राय, सूरज, मनीष राय, शैलेश आदि मौजूद रहे