फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Every MOIC will take 100 antigens daily, 50 RTPCR samples

हर एमओआईसी रोज लेंगे 100 एंटीजेन औप 50 आरटीपीसीआर सैंपल

Fri, 28 Aug 2020 05:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 05:48 PM IST
विज्ञापन
Every MOIC will take 100 antigens daily, 50 RTPCR samples
आजमगढ़। डीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक हुई। एमओआईसी को निर्देश दिए कि रोज एंटीजन किट से 100 और आरटी पीसीआर से 50 कोरोना के संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कराए। प्रतिदिन जांच को पोर्टल पर उसी दिन फीड कराने को कहा। निर्देश दिए कि आशाओं का भुगतान समय से करें।
विज्ञापन

आशा और आंगनबाड़ी की ओर से सर्वे के माध्यम से जिन व्यक्तियों को चिह्नित किया जा रहा है। सूची के अनुसार एमओआईसी उनकी सैंपलिंग करें। जिन व्यक्तियों की आरटी पीसीआर से जांच हो रही है वह मरीज होम क्वारंटीन में हैं। उनकी मानीटरिंग शहर में एडीएम प्रशासन और ग्रामीण क्षेत्रों में जिला पंचायत राज अधिकारी कर रहे हैं। जिनकी आरटी पीसीआर से सैंपलिंग हो गई है, उनकी सूची बनाकर कोविड कंट्रोल रूम में उपलब्ध कराएं। एमओआईसी को निर्देश दिए कि जिन-जिन सीएचसी-पीएचसी पर कोरोना पॉजिटिव कर्मचारी पाए गए हैं, उनकी सूची उपलब्ध कराएं। नियमित टीकाकरण में पवई, मार्टीनगंज, सठियांव, मुबारकपुर, आजमगढ़ शहर, मोहम्मदपुर में फुल इम्यूनाइजेशन की प्रगति खराब पाए जाने पर एमओआईसी को प्लान बनाकर शत प्रतिशत टीकाकरण के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष अर्बन आजमगढ़, पल्हनी, जहानागंज, फूलपुर, लालगंज, ठेकमा में फीडिंग कम पाई गई। गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण में सठियांव, मुबारकपुर, बिलरियागंज, तहबरपुर मे लक्ष्य के सापेक्ष आरसीएच पोर्टल पर कम फीडिंग पाई गई। चार दिन के अंदर फीडिंग पूर्ण कराने के निर्देश दिए। सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला, सीएमओ डॉ. एके मिश्र, एसीएमओ डॉ. संजय, डॉ. वाईके राय, एसआईसी डॉ. एसकेजी सिंह, सीएमएस डॉ. मंजुला सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह, डीपीआरओ लालजी दूबे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed