फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Even the rain could not afford the sewer

एक बारिश भी नहीं झेल सका नाला

Sat, 27 Jun 2015 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो, अाजमगढ़
अमर उजाला ब्यूराो, अाजमगढ़ Updated Sat, 27 Jun 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Even the rain could not afford the sewer
 मुबारकपुर नगरपालिका द्वारा नगर से गंदे पानी को बाहर निकालने के लिए नाले का निर्माण युद्धस्तर पर कराया जा रहा है। लेकिन इस निर्माण में मानक और गुणवत्ता का कितना ख्याल रखा जा रहा है इसकी पोल बुधवार और गुरुवार को हुई हल्की बारिश ने खोल दी। नाला हल्की बारिश के पानी के दबाव को नहीं झेल सका और ताश के पत्तों के समान भरभरा कर बिखर गया।
विज्ञापन

बताते चलें कि मुबारकपुर के कटरा मुहल्ले में जल निकासी के लिए लगभग 50 लाख रुपये की लागत से नाले का निर्माण कराया जा रहा है। अभी नाले का निर्माण पूरा भी नहीं हुआ था कि बारिश शुरू हो गई। हल्की बारिश में नाले की दीवारें धराशाई हो गईं। जबकि अभी कुछ दिनों पूर्व ही मुहल्ले के लोगों ने सभासदों के साथ नाला निर्माण में अनियमितता की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। जिलाधिकारी द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई की जाती उससे पहले ही हल्की बारिश में नाला धराशाई हो गया। नाले के ध्वस्त होने की सूचना जैसे ही पालिका प्रशासन को हुई आनन-फानन में नाले के क्षतिग्रस्त भाग को मौके से हटा दिया गया। वहीं इस बात को लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। मुहल्ले के लोगों ने डीएम से नाला निर्माण की व्यापक जांच कराने की मांग की है। पालिकाध्यक्ष डा. शमीम अंसारी और एडीएम प्रशासन/ प्रभारी अधिशासी अधिकारी आशुतोष द्विवेदी से संपर्क किया गया तो दिल्ली में होने के कारण संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed