फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Even after the RC was issued, the municipality did not deposit the fine, reached the High Court

Azamgarh News: आरसी जारी होने के बाद भी नपा ने जमा नहीं किया जुर्माना, पहुंची हाईकोर्ट

Tue, 04 Feb 2025 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Even after the RC was issued, the municipality did not deposit the fine, reached the High Court
आजमगढ़। शहर से निकलने वाले गंदे पानी को बिना ट्रीटमेंट के ही नालों के जरिये तमसा नदी में गिराए जाने के मामले में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नपा पर 39.95 करोड़ का जुर्माना लगाया था। इसके एक माह बाद ही शहर के एक पोखरी में सीवेज बहाने पर 15 लाख का जुर्माना लगाया। नपा ने 15 लाख जुर्माना तो भर दिया, लेकिन 39.95 करोड़ जुर्माना जमा करने के बजाए कोर्ट चली गई। जबकि इस मामले में आरसी भी जारी हो चुकी है।
विज्ञापन

नगर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट न होने के कारण नगर पालिका नगर से निकलने वाले 17.521 एमएलडी गंदे पानी को सीधे तमसा नदी में प्रवाहित कर रही थी। इसकी शिकायत एनजीटी में हुई थी। शिकायत के बाद 2020 में एनजीटी की टीम जनपद में आई। उनके नगर से निकलने वाले नालों की जांच किया। इसके बाद 13 अप्रैल 2024 को एनजीटी द्वारा दिए गए निर्देश पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नगर पालिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया कि उसके द्वारा बिना नाली को टैप्ड किए ही नदी में दूषित पानी को छोड़ा जा रहा है। इस पर नपा ने जवाब दिया था कि उसके द्वारा नालों पर जाली लगावा दी गई है और बायोरेमेडिएशन का कार्य कराया जा रहा है, ताकि नदी में दूषित पानी न गिरने पाए। नपा का उत्तर संतोषजनक न मिलने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पांच लाख रुपये प्रतिमाह की दर से नपा पर 39.95 करोड़ का जुर्माना लगाया। इसको 15 दिनों के भीतर भरने को निर्देश दिया था। इस कार्रवाई के एक माह बाद ही शहर के जलांधरी मुहल्ले में बिना ट्रीटमेंट के पोखरी में सीवेज बहाने के मामले में नपा पर तीन माह का 15 लाख जुर्माना लगाया। नपा ने 15 लाख रुपये जुर्माना तो भर दिया, लेकिन 39.95 करोड़ के मामले में हाईकोर्ट चली गई, जबकि मामले में नगर पालिका को आरसी भी जारी हो चुकी है। मामला अभी न्यायालय में चल रहा है।
विज्ञापन

एनजीटी के निर्देश पर लगे 15 लाख जुर्माने को भर दिया गया है, जबकि 39.95 करोड़ का जुर्माना एनजीटी ने नहीं लगाया है। यह सीधे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने लगाया है। इस जुर्माने के मामले में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।- विवेक त्रिपाठी, ईओ नगर पालिका आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका पर दोनों जुर्माना एनजीटी के निर्देश पर लगाया गया था। समय से 39.95 करोड़ जुर्माना जमा न होने पर आरसी जारी हुई है। अब भू राजस्व के भांति वसूली होगी।- अजीत कुमार सुमन, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed