{"_id":"5976346e4f1c1ba2228b456e","slug":"entrance-removed-from-roadways-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज क्षेत्र से हटा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज क्षेत्र से हटा अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
सदर तहसील अतिक्रमण हटवाते एसडीएम सदर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण से रोडवेज क्षेत्र में लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नगरपालिका और प्रशासन ने सोमवार को अतिक्रमण हटवाया।
एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी नगरपालिका दिनेश चंद्र विश्वकर्मा सोमवार की शाम रोडवेज पहुंचे। पूर्वी गेट के दक्षिणी पटरी पर अवैध रूप से कब्जा जमाए लोगों को स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। इसके बाद टीम जेसीबी के साथ रोडवेज के पश्चिमी गेट पर पहुंची। जहां दुबारा कब्जा जमाकर बैठे लोगों को हटाया गया। इसके बाद टीम ने सड़क के उत्तरी पटरी पर स्थित गुमटी आदि को हटाया।
वहीं एसडीएम सदर प्रशांत कुमार, नायब तहसीलदार अखिलेश कुमार और राजस्व टीम ने बलरामपुर में रोड के किनारे नाली और रोड पर हुए कब्जे को हटाया गया। इसके बाद टीम ने इस्हाकपुर में परती की भूमि, गांव में ही पोखरी की जमीन और कई अन्य जगहों से कब्जा हटवाया। सगड़ी तहसील क्षेत्र के बगई बनहरा गांव में पोखरी पर अतिक्रमण को सोमवार को प्रशासन ने हटवाया। तहसीदार सगड़ी हीरालाल ने बताया कि गाटा संख्या 166 पोखरी और गाटा संख्या 183 पोखरी पर अतिक्रमण िकया गया था।
वहीं फूलपुर संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र के हमजापुर गांव में रविवार को एंटी भू-माफिया टीम ने पोखरी पर कई वर्षों से हुए अतिक्रमण को हटवाया। उपजिलाधिकारी मिश्रीलाल गुप्ता ने बताया कि सरकारी कागजात में उक्त आराजी 132 की लैंड है। इस पर भू-माफियाओं द्वारा कई वर्षों से कब्जा किया गया था। रविवार को उक्त भूमि पर हुए कब्जा जेसीबी से पुलिस फोर्स की मौजूदगी में खाली कराया गया।