फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Entrance removed from roadways area

रोडवेज क्षेत्र से हटा अतिक्रमण

Mon, 24 Jul 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, आजमगढ़ Updated Mon, 24 Jul 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
Entrance removed from roadways area
सदर तहसील अतिक्रमण हटवाते एसडीएम सदर।
अतिक्रमण से रोडवेज क्षेत्र में लगने वाले जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नगरपालिका और प्रशासन ने सोमवार को अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी के नेतृत्व में अधिशासी अधिकारी नगरपालिका दिनेश चंद्र विश्वकर्मा सोमवार की शाम रोडवेज पहुंचे। पूर्वी गेट के दक्षिणी पटरी पर अवैध रूप से कब्जा जमाए लोगों को स्वयं अपना अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। इसके बाद टीम जेसीबी के साथ रोडवेज के पश्चिमी गेट पर पहुंची। जहां दुबारा कब्जा जमाकर बैठे लोगों को हटाया गया। इसके बाद टीम ने सड़क के उत्तरी पटरी पर स्थित गुमटी आदि को हटाया।

वहीं एसडीएम सदर प्रशांत कुमार, नायब तहसीलदार अखिलेश कुमार और राजस्व टीम ने बलरामपुर में रोड के किनारे नाली और रोड पर हुए कब्जे को हटाया गया। इसके बाद टीम ने इस्हाकपुर में परती की भूमि,  गांव में ही पोखरी की जमीन और कई अन्य जगहों से कब्जा हटवाया। सगड़ी तहसील क्षेत्र के बगई बनहरा गांव में पोखरी पर अतिक्रमण को सोमवार को प्रशासन ने हटवाया। तहसीदार सगड़ी हीरालाल ने बताया कि गाटा संख्या 166 पोखरी और गाटा संख्या 183 पोखरी पर अतिक्रमण िकया गया था।
विज्ञापन


वहीं फूलपुर संवाददाता के अनुसार तहसील क्षेत्र के हमजापुर गांव में रविवार को एंटी भू-माफिया टीम ने पोखरी पर कई वर्षों से हुए अतिक्रमण को हटवाया। उपजिलाधिकारी मिश्रीलाल गुप्ता ने बताया कि सरकारी कागजात में  उक्त आराजी 132 की लैंड है। इस पर भू-माफियाओं द्वारा कई वर्षों से कब्जा किया गया था। रविवार को उक्त भूमि पर हुए कब्जा जेसीबी से पुलिस फोर्स की मौजूदगी में खाली कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed