फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   encounter in Azamgarh: 50 thousand prize crook arrested shot in leg pistol and cartridges recovered

आजमगढ़ में मुठभेड़: 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, पिस्टल और कारतूस बरामद

Thu, 06 Jan 2022 11:30 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 06 Jan 2022 11:30 AM IST
विज्ञापन
encounter in Azamgarh: 50 thousand prize crook arrested shot in leg pistol and cartridges recovered
प्रतीकात्मक तस्वीर

आजमगढ़ जिले के तरवां थाने की पुलिस की बर्रा मोड़ पर बुधवार की देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में लेखपाल हत्याकांड के वांछित 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


एसपी अनुराग आर्य द्वारा लेखपाल हत्याकांड के इनामी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष तरवां और स्वाट टीम को लगाया गया था। गुरुवार को थानाध्यक्ष तरवां धर्मेंद्र कुमार सिंह फोर्स के साथ बरवां मोड़ पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि लेखपाल हत्याकांड का 50 हजार का इनामी बदमाश बर्रा मोड़ से होते हुए तरवां जाएगा।
विज्ञापन


इस सूचना पर पुलिस ने बैरी गांव की ओर मुड़ने वाली नहर पुलिस के पास घेराबंदी की। थोड़ी देर बाद बैरी गांव की तरफ से एक मोटर साइकिल आती दिखाई दी। नजदीक आने के बाद अचानक रोड पर आकर मोटर साइकिल सवार को टार्च से रोकने का इशारा किया गया। इस दौरान अचानक पुलिस को सामने देखकर बदमाश ने अपनी गाड़ी पीछे मोड़कर भागने की कोशिश की, लेकिन बाइक अनियंत्रत होकर गिर गई और वह पैदल ही भागकर जाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने जब पीछा किया तो उसने पुलिस को निशाना बनाकर फायरिंग की। गोली चलाते हुए वह बैरी गांव की ओर भागने लगा। बचाव में पुलिस ने गोली चलाई तो बदमाश को जा लगी और घायल हो गया।

पुलिस ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ में अपना नाम पंकज यादव पुत्र रमाकांत यादव निवासी कोटियां थाना रानी की सराय बताया। पुलिस ने अभियुक्त के पास से एक देशी पिस्टल, चार खोखा कारतूस, दो कारतूस और एक मोटर साइकिल बरामद हुई। घायल बदमाश पंकज यादव के दाहिने पैर में गोली लगी है, उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed