फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Encounter between police and misdeed accused in azamgarh one arrested

आजमगढ़ सामूहिक दुष्कर्म मामला: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपियों का पुलिस से आमना-सामना, मुठभेड़ में एक घायल

Sun, 11 Sep 2022 09:45 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 11 Sep 2022 09:45 AM IST
सार

आजमगढ़ में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों और पुलिस के बीच शनिवार को मुठभेड़ हुई। जिसमें एक आरोपी पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने अस्पताल भेज दिया है।  

विज्ञापन
Encounter between police and misdeed accused in azamgarh one arrested
आरोपी विकास गिरी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र में शनिवार की देर रात सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक आरोपी पुलिस की गोली से घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर पुलिस ने अस्पताल भेज दिया है। 

विज्ञापन

बरदह थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी शुक्रवार की शाम पड़ोस के गांव में दूध पहुंचाने गई थी। दूध पहुंचा कर वापस लौटते समय पड़ोसी गांव के सिवान में तीन युवकों ने उसे पकड़ लिया और जबरन सरपत के झुंड में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद दुष्कर्म करने वाले किशोरी को जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और देर रात लगभग नौ बजे पिता के घर आने पर उन्हें आप बीती बताई। इसके बाद पिता ने यूपी 112 पर घटना की सूचना दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और पिता पुत्री को लेकर थाने चली आई।
विज्ञापन

जहां पिता ने तीन के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया और नामजद अभियुक्तों की तलाश में जुट गई। शनिवार की देर रात दुष्कर्म के आरोपियों का पुलिस से आमना-सामना हो गया। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो एक युवक ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जिस पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग किया। जिसमें दुष्कर्मी विकास गिरी के पैर में गोली लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि दो अन्य साथी भाग निकलने में सफल रहे। घायल दुष्कर्मी विकास को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed