फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Emotional farewell given to retired consolidation employees

सेवानिवृत्त चकबंदी कर्मचारियो को दी गई भावभीनी विदाई

Wed, 30 Jun 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Emotional farewell given to retired consolidation employees
आजमगढ़। चकबंदी विभाग की ओर से बुधवार को नेहरू हाल के सभागार में सुरेश जायसवाल की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि उप संचालक चकबंदी मधुसूदन दुबे रहे। सर्व प्रथम अतिथियों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। चकबंदी अधिकारी संघ के अध्यक्ष सूर्य प्रकाश यादव ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन की कामना की। मुख्य अतिथि उप संचालक चकबंदी मधुसूदन दुबे ने समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों से उनके द्वारा अपने सेवाकाल में किए गए सकारात्मक कार्य को अपने जीवन में आत्मसात करने पर बल दिया। इस मौके पर सूर्य प्रकाश यादव, राकेश बहादुर सिंह, राधेश्याम वर्मा, देवीदत्त दुबे, प्रदीप दुबे, जेपी सिंह, अरविंद यादव, सौरभ यादव, बलिराम तिवारी, धीरज सिंह, राहुल सहित अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विवेक श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed