फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electricity supply is being done with the help of bamboo poles and at some places with the help of Falti.

Azamgarh News: बांस बल्ली तो कहीं फल्टी के सहारे हो रही विद्युत आपूर्ति

Mon, 23 Oct 2023 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply is being done with the help of bamboo poles and at some places with the help of Falti.
आजमगढ़। जनपद में जर्जर तार व पोल बदलने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है। जिसके कि विद्युत आपूर्ति के दौरान किसी प्रकार की समस्या न आए, लेकिन विभाग की उदासीनता के कारण गांव हो या फिर शहर योजनाएं परवान नहीं चढ़ रही है। इसका परिणाम उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। आए दिन वह फाल्ट की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 6.25 लाख से अधिक उपभोक्ता हैं। इन तक बिजली उपलब्ध कराने के लिए छह डिवीजन बने हैं। विद्युत आपूर्ति के लिए जो पोल व तार लगे हैं, वह काफी पुराने हैं। जिसके कारण तार काफी पतले होकर लटक चुके हैं। वहीं कई जगहों पर पोल भी जर्जर हो चुके हैं। शहर और गांवों में जर्जर तार व पोल बदलने के लिए रिवैंप्ड योजना चल रही है। इसके लिए शासन से जिले को 138 करोड़ मिले हैं। इसके अलावा कस्बों के लिए नगर निकाय योजना के तहत बिजली आपूर्ति में सुधार लाना है। लेकिन विभाग और कार्यदायी संस्था की उदासीनता के कारण गांव से लेकर शहर तक जर्जर तार बदले नहीं जा सके हैं। शहर के पुरानी कोतवाली, सिधारी, हरबंशपुर, जाफरपुर, ब्रह्मस्थान, मुकेरीगंज, कोलघाट आदि जगहों पर लटकते जर्जर तारों में बांस की फल्टी लगाई गई है। वहीं कई जर्जर पोलों को बदला नहीं जा सका है।
विज्ञापन

00000
आज तक नसीब नहीं हो सका पोल
बूढ़नुपर/ अहरौला। क्षेत्र में कई जगहों पर विद्युत तारों को पोल की बजाय बल्ली के सहारे ले जाया गया है। साथ ही जर्जर तार आपस में न सटे इसके लिए तारों के बीच बांस की फल्टी बांधी गई है। लेकिन विभाग की यह सब कवायद फेल ही है। आए दिन उपभोक्ता फाल्ट की समस्या से जूझ रहे हैं। बू्ढ़नुपर क्षेत्र के शेरवा, भटौली बाजार, मिझुरी में लकड़ी के पोल के सहारे विद्युत सप्लाई की जा रही है। वहीं अहरौला के बेरांव में भी यही हाल है। पवई व लालगंज, मेंहनगर क्षेत्र में यह समस्या अभी दूर नहीं हो सकी है। मुबारकपुर डिवीजन के दौलतपुर में तारों के बीच बांस की फल्टी लगाकर किसी तरह काम चलाया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसात के कारण काम कुछ धीमा चल रहा था। लेकिन पहले जहां अधिक लाइन लॉस या क्रिटिकल मामला है ,पहले वहां पर कार्य हो रहा है। इसके बाद अन्य जगहों पर भी कार्य कराया जाएगा। काम में तेजी लाने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है। - राधेश्याम, अधीक्षण अभियंता द्वितीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed