फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electricity meters will be installed on 50120 tube wells of the division

मंडल के 50120 ट्यूबवेलों पर लगेंगे विद्युत मीटर

Sat, 12 Nov 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Electricity meters will be installed on 50120 tube wells of the division
आजमगढ़। मंडल में 50120 निजी ट्यूबवेल संचालक ऐसे हैं जिन्होंने अपने ट्यूबवेलों पर विद्युत मीटर नहीं लगाया। जल्द ही यहां विद्युत मीटर लगेंगे। मंडल के तीनों जनपदों आजमगढ़, मऊ व बलिया में खेतों की सिंचाई के लिए किसानों ने निजी ट्यूबवेल लगाया है। पहले कनेक्शन लेने के बाद ट़यूबवेलों पर विद्युत मीटर नहीं लगते थे। विभाग द्वारा जो भी बिजली बिल भेजा जाता था, किसान उसको जमा करते थे। अब निजी ट्यूबवेल कनेक्शनधारियों को भी अपने ट्यूबवेल में हरहाल में विद्युत मीटर लगाना है। ताकि पता चल सके कि कौन से ट्यूबवेल पर कितनी बिजली खर्च हुई है। विद्युत मीटर लगाने के लिए विभाग ने पहले ही निर्देश दिया था। कुछ लोगों ने इसका पालन करते हुए विद्युत मीटर लगवा लिया लेकिन बहुत से लोगों ने विद्युत मीटर नहीं लगवाया। अब मीटर नहीं लगवाने वाले निजी ट्यूबवेल संचालकों को विभाग चिह्नित कर रहा है। अब इन ट्यूबवेलों पर मीटर लगाया जाएगा। आजमगढ़ मंडल के मुख्य अभियंता अनिल नारायण सिंह ने बताया कि मंडल के तीनों जिलों में 50 हजार से अधिक निजी ट्यूबवेलों पर विद्युत मीटर नहीं लगा है। इनकी लिस्ट तैयार हो चुकी है। यहां पर विभागीय कर्मचारियों व प्राइवेट कंपनियों के माध्यम से मीटर लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed