फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Electricity Corporation sent estimate to remove high tension wires from 42 more schools

Azamgarh News: 42 और स्कूलों से हाईटेंशन तार हटाने के लिए बिजली निगम ने भेजा एस्टीमेट

Fri, 20 Jun 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Electricity Corporation sent estimate to remove high tension wires from 42 more schools
आजमगढ़। जिले में 250 परिषदीय स्कूल ऐसे हैं जिनके ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। इन्हें हटाने के लिए बिजली निगम ने अप्रैल में 131 स्कूलों से तार हटाने के लिए एस्टीमेट बनाकर भेजा था। लेकिन अबतक इसके लिए शासन से न तो मंजूरी मिली है न बजट मिला। इस बीच जून में निगम की ओर से 42 और स्कूलों से तार हटाने के लिए एस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। हाईटेंशन तार हटाने में हो रही देरी इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए काफी चिंतनीय है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा के अंतर्गत जिले में 2706 परिषदीय विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें 1724 प्राथमिक विद्यालय, 458 उच्च प्राथमिक विद्यालय व 524 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं, जहां लगभग 264140 बच्चे शिक्षा प्राप्त करते हैं। इन स्कूलों में बच्चों की सुविधाओं के लिए हर साल करोड़ों रुपये का बजट खर्च किया जाता है, जिसमें मिड डे मील, निशुल्क किताबें और यूनिफॉर्म भी सरकार की ओर से प्रदान किए जाते हैं। लेकिन जिले में 250 स्कूल ऐसे हैं, जहां बच्चे खतरे के साये में पढ़ने को मजबूर हैं। स्कूल के ऊपर या नजदीक से एचटी लाइनें गुजर रही हैं, जिनसे बच्चों की जान को हर समय खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


बिजली निगम ने अप्रैल में 131 विद्यालयों के ऊपर से तार हटाने के लिए एक करोड़ 31 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर भेजा था। इसके बाद जून में ही 42 विद्यालयों के ऊपर से तार हटाने के लिए करीब 35 लाख का एस्टीमेट बनाकर भेजा है। इसे शासन को भेज दिया गया है। बजट स्वीकृति होने के बाद तार को हटाए जाने का कार्य हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-1
स्कूल के प्रधानाध्यापक की हाईटेंशन तार से जा चुकी है जान
प्राथमिक विद्यालय गनवारा में हाईटेंशन तार से बड़ी दुर्घटना घट चुकी है। स्थानीय लोगों की माने तो 26 मई 2007 में विद्यालय की छत पर काम हो रहा था। स्कूल के तत्कालीन प्रधानाध्यापक अवधेश पांडेय छत का काम देखने के लिए ऊपर गए थे। हाईटेंशन तार की चपेट में आने से झुलस कर मौत हो गई थी। स्कूल परिसर में ही दीवाल बनाकर ट्रांसफॉर्मर भी रखा गया है।
केस-2
एक छात्र की हो चुकी मौत

शिक्षा क्षेत्र
जहानागंज प्राथमिक विद्यालय गोधौरा के ऊपर से 33 हजार वोल्ट तार गुजरा है। कुछ वर्ष पूर्व पेड़ में उतरे करंट की चपेट में आकर एक 12 वर्षीय छात्र की मौत चुकी है। इसके बाद भी यहां से तार नहीं हटाया गया। ऐसे में यहां हर समय भय बना रहता है।

हाईटेंशन तार हटाने के लिए बिजली निगम से एस्टीमेट मांगा गया था। 173 स्कूलों का एस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। बजट मिलने पर बिजली निगम हाईटेंशन तार को हटाएगा। हालांकि अभी के लिए सभी विद्यालयों को निर्देश जारी किया जाएगा कि बच्चों पर ध्यान दें ताकि विद्युत पोल के पास बच्चे न जा सके।- राजीव कुमार पाठक, बीएसए आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed