{"_id":"5ec3dc198ebc3e908c641a8f","slug":"electric-current-caused-by-scorching-of-truck-death-due-to-scorching-death-in-azamgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: ट्रक से बालू उतारते समय लगा करंट, झुलसने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: ट्रक से बालू उतारते समय लगा करंट, झुलसने से हुई मौत
Tue, 19 May 2020 06:46 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 19 May 2020 06:46 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
आजमगढ़ जिले की फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खोजापुर गांव में मंगलवार को ट्रक से बालू उतारते समय किशोर हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। करंट से उसके शरीर में आग लग गई और वह ट्रक पर बुरी तरह झुलस गया। मौके पर ही किशोर की मौत हो गई। शव का पंचनामा बनवाकर परिवारवालों को सौंप दिया गया। परिजनों ने उसका दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
फ़ूलपुर क्षेत्र के खोजापुर गांव निवासी दीपक (17) पुत्र विजई मजदूरी का काम करता था। मंगलवार को पास ही में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर ट्रक से बालू उतारने गया था। करीब 12 बजे दीपक बालू उतारने के लिए ट्रक पर चढ़ गया। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन करंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से दीपक की शरीर में आग लग गई। जलते हुए वह ट्रक पर ही गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। दीपक की मौत से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह दो भाइयों में सबसे छोटा था।
विज्ञापन