फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eighth grade student Sidra became the in-charge police station inspector

Azamgarh News: आठवीं की छात्रा सिदरा बनीं प्रभारी थाना निरीक्षक

Mon, 20 Oct 2025 07:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
Eighth grade student Sidra became the in-charge police station inspector
अमिलो। मिशन शक्ति नारी सशक्तीकरण अभियान के तहत सोमवार को जीआरपी थाना में एक अनोखी पहल देखने को मिली। राजकीय इंटर कॉलेज जमुड़ी की कक्षा आठ की छात्रा सिदरा शाहगढ़ निवासी को एक दिन के लिए प्रभारी थाना निरीक्षक बनाया गया। सिदरा ने थाना परिसर में आने वाली जनसमस्याओं को सुना और पांच प्रार्थना पत्रों का निस्तारण भी किया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करना और उन्हें प्रशासनिक कार्य प्रणाली से परिचित कराना था। अधिकारियों का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत इस प्रकार की पहल से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed