फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eight lakh looted from finance company agent

Azamgarh News: फाइनेंस कंपनी एजेंट से आठ लाख की लूट

Mon, 03 Jul 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Eight lakh looted from finance company agent
शहर के रोडवेज क्षेत्र में सोमवार को दोपहर साढ़े तीन बजे बाइक सवार तीन बदमाश माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लगभग आठ लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। सूचना पर एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल के साथ ही शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली।माइक्रो फाइनेंस कंपनी का एक एजेंट कई जगह से वसूली करते हुए शहर के रोडवेज क्षेत्र स्थित एक शापिंग मॉल पर पहुंचा। वहां से वसूली कर वह जैसे ही बाहर निकला, बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोककर रुपयों से भरा बैग छीन लिया और बवाली मोड़ की तरफ भाग गए। एजेंट शोर मचाते हुए कुछ दूर तक बदमाशों के पीछे भी गया, लेकिन उनको पकड़ नहीं पाया। इसके बाद पीड़ित ने सूचना पुलिस को दी। आनन फानन में एएसपी सिटी समेत कई अधिकारी व शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और एजेंट से मामले की जानकारी ली। अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने बताया किमाइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट से लूट हुई है। पुलिस जांच में जुटी है। सीसी टीवी फुटेज आदि खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही पुलिस पर्दाफाश कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed