फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eight injured in head-on collision between two vehicles

Azamgarh News: दो गाड़ियों की आमने सामने टक्कर में आठ घायल

Thu, 13 Jun 2024 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Eight injured in head-on collision between two vehicles
लाटघाट। आजमगढ़ गोरखपुर मार्ग पर लाटघाट में पुलिस वॉच टावर के पर आमने-सामने दो कारों की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार आठ लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी कोतवाली निवासी कमल कुमार गुप्ता अपनी बहन की अंत्येष्टि में बड़हलगंज गए थे। अंत्येष्टि संपन्न होने के बाद वह पूरे परिवार के साथ कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह लाटघाट स्थित पुलिस टाॅवर के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने सभी को कार से निकालकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इस घटना में कमल कुमार गुप्ता (70), उनकी पत्नी पुष्पा गुप्ता (65), कुंदन गुप्ता पत्नी कृण कुमार गुप्ता (62), विवेकानंद (50) और ज्योति गुप्ता पत्नी नंद कुमार गुप्ता (75) घायल हो गए। वहीं दूसरी कार में सवार ऋतु गुप्ता, रीतेश गुप्ता, संजय गुप्ता को गंभीर चोटें आई। लाटघाट चौकी प्रभारी जफर खान ने लोगों के सहयोग सभी घायलों को सीएचसी लाटघाट में भर्ती कराया। वहीं गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed