फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Efforts to change the face of the city

शहर की सूरत बदलने की कवायद

Sun, 22 Feb 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 22 Feb 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Efforts to change the face of the city
शहर को जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने शनिवार को चिह्नित चौराहों और तिराहों का निरीक्षण किया। डीएम ने नगर की सड़कों पर अतिक्रमणकारियों से स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा। डीएम ने नगरवासियों से शहर की सूरत बदलने में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन


डीएम सुहास एलवाई ने शनिवार को पहलवान तिराहा, रेलवे स्टेशन, विश्वकर्मा मंदिर, बेलइसा, रेलवे स्टेशन तिराहा, नरौली चौराहा, प्राइवेट बसअड्डा तिराहा, बवाली चौराहा, करतालपुर तिराहा, भंवरनाथ चौराहा, जुनैदगंज चौराहा, हाफिजपुर चौराहा का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमिनेश कुमार को निर्देशित किया कि आज ही रात में निशान लगाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


उन्होंने प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी एसपी त्रिपाठी तथा अधिशासी अभियंता विद्युत ओपी राम को निर्देशित किया कि चौराहों के चौड़ीकरण में आने वाले पेड़ों को काटने और विद्युत पोल को सड़क के अंत में लगाने की कार्यवाही भी प्रारंभ कर दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका ओमप्रकाश को सड़कों के किनारे रेलिंग लगाने को कहा। उन्होंने अधिशासी अभियंता को दूकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए एसडीएम  सदर को निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगरपालिका को तिराहों, चौराहों के चौड़ीकरण में बाधक बन रही होर्डिंगों को हटवाने का निर्देश दिया। एसडीएम सदर अयोध्या प्रसाद से कहा कि स्वयं जाकर अतिक्रमण हटवाएं।


कहा कि पहला चरण पूरा होने के बाद दूसरे और तीसरे चरण में चौराहों एवं तिराहों को चिह्नित करके उनका भी चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इस दौरान अपरजिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बृजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, आजमगढ़ विकास प्राधिकरण के आरपी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed