फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   effigy burn of giriraj singh

सांसद गिरिराज का फूंका पुतला

Fri, 03 Apr 2015 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़।
अमर उजाला ब्यूरो आजमगढ़। Updated Fri, 03 Apr 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
effigy burn of giriraj singh
भारतीय जनता पार्टी के सांसद गिरिराज किशोर द्वारा सोनिया गांधी पर की गई रंगभेद टिप्पणी के विरोध में गुरुवार को कांग्रेसी उबल पड़े। कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और  गिरिराज सिंह का पुतला फूंका। इस दौरान गिरिराज मुर्दाबाद, गिरिराज सिंह इस्तीफा दो जैसे नारे लगाए गए। 
विज्ञापन


 पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार जायसवाल ने कहा कि इस टिप्पणी से भारत की संस्कृति और परंपरा को गहरा आघात पहुंचा है। भारत लक्ष्मी, दुर्गा और मां सरस्वती का देश है। यहां महिलाओं का सम्मान किया जाता रहा है। सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष है और विश्व की अग्रणी महिलाओं में शामिल हैं।
विज्ञापन


सोनिया गांधी का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी तक भाजपा के लोग धर्म के नाम पर समाज को बांटते रहे हैं। अब रंगभेद के  नाम पर बांटने का कार्य कर रहे हैं। गिरिराज सिंह के इस्तीफे के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गिरिराज को तत्काल मंत्रिमंडल से बाहर किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान कार्य समिति के सदस्य चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्णमासी प्रजापति, मुन्नू यादव, रामअवध यादव, श्यामधारी राम एडवोकेट, राजनेत, सूर्यमुखी गोड़, आनंद सिंह, सिंगारी गौतम, बलराम यादव, अवधेश सोनकर, प्रदीप यादव, रुद्र प्रताप सिंह, रविंद्र गुप्ता, बजरंगी गुप्ता, अशोक गुप्ता आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed