Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   E-rickshaws and autos will get unique numbers, action will be taken against vehicles without registration

Azamgarh News: ई-रिक्शा और ऑटो को मिलेगा यूनिक नंबर, बिना रजिस्ट्रेशन वाहनों पर होगी कार्रवाई

Sun, 30 Mar 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaws and autos will get unique numbers, action will be taken against vehicles without registration
आजमगढ़। शासन के निर्देश पर ई-रिक्शा, ऑटो और टेंपो का सत्यापन अभियान जल्द ही शुरू होगा। जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में वाहनों का सत्यापन किया जाएगा। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अवैध वाहनों की पहचान और दस्तावेजों की जांच करना है।
विज्ञापन


पुलिस और यातायात विभाग हर वाहन को एक यूनिक नंबर देगा। इस नंबर को वाहन पर अंकित करना अनिवार्य है। इसके साथ ही सभी आटो व ई-रिक्शा चालकों को अपने वाहनों पर अपना व अपने वाहन मालिक का नाम अंकित करना होगा। ताकि उसमे सफर कर रहे यात्री के साथ कोई घटना घटित हो तो आसानी से पता चल सके। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि इस अभियान में वाहन चालकों के सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच होगी। बिना पंजीकरण वाले वाहनों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पहले चेतावनी देगी। नियमों का पालन न करने पर वाहन जब्त भी किए जा सकते हैं। इस अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed