फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   E-rickshaw driver was murdered due to shelter, three arrested

आशनाई के चलते ई-रिक्शा चालक की हुई थी हत्या, तीन गिरफ्तार

Sat, 03 Sep 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver was murdered due to shelter, three arrested
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के बैठौली बाईपास मार्ग पर 20 मई को मृत मिले ई-रिक्शा चालक के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। जांच में सामने आया है कि आशनाई में हत्या की गई है।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के पूरा पांडेय गांव की रहने वाली कुसुमलता ने सिधारी थाने में तहरीर दी थी कि जमीन बंटवारे की रंजिश में उसके पति अजय कुमार की हत्या कर दी गई। उसने ससुर रामचंदर राम, जेठ विजय कुमार, देवर संजय कुमार और रणजीत पर हत्या करने का आरोप लगाया। अजय का शव बैठौली बाईपास पर उसके ही ई-रिक्शा में मिला।
विज्ञापन

मामले में केस दर्ज कर विवेचना के दौरान सामने आया कि अजय कुमार पूर्व में ग्राम गेलवारा के हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र यादव उर्फ उदई का ई-रिक्शा चलाता था। धर्मेंद्र यादव चोरी के आरोप में काफी समय तक जिला कारागार में बंद रहा। इस दौरान अजय रोजाना कमाई का तय हिस्सा उसकी पत्नी को देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच अजय की धर्मेंद्र की पत्नी से नजदीकी बढ़ गई। जेल से निकलने के बाद इस बात की जानकारी होने पर धर्मेंद्र ने अजय को काम से हटा दिया। इसपर अजय उसके चाचा का ई रिक्शा चलाने लगा। वहां पर भी मायके में रह रही उनकी विवाहिता पुत्री के साथ उसकी नजदीकी बढ़ने लगी।
इसकी जानकारी होने पर धर्मेंद्र के चाचा के लड़के रमित यादव उर्फ रमता अपने दोस्त पवन प्रकाश यादव उर्फ राहुल के साथ मिलकर योजना बनाई। घटना के दिन उसे घर से ई-रिक्शा में बिठाकर नरौली पर शराब पिलाई। बैठौली बाईपास पर ई-रिक्शा के अंदर ही उसे पवन ने सीने पर घुटना रखकर रमित यादव के सहयोग से काबू किया। धर्मेंद्र यादव ने गला दबाकर उसको मार डाला।

पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र यादव उर्फ उदई, रमित यादव उर्फ रमता व पवन प्रकाश यादव उर्फ राहुल निवासी गेलवारा थाना सिधारी को गिरफ्तार किया। धर्मेंद्र व पवन के खिलाफ सिधारी थाने में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed