फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   E-KYC is necessary for the marriage of poor daughters

Azamgarh News: गरीब बेटियों की शादी के लिए ई-केवाईसी जरूरी

Wed, 23 Aug 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
E-KYC is necessary for the marriage of poor daughters
पिछड़े वर्ग के गरीब परिवारों की बेटियों को अनुदान के लिए अब ई-केवाईसी भी करवाना होगा साथ ही कई अन्य शर्तें भी जोड़ दी गई हैं। अब योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन संचालन करने का निर्णय लिया गया है। इसमें पंजीयन के लिए अब पिता के आधार के साथ-साथ बेटी के आधार की भी ई-केवाइसी की जाएगी।
विज्ञापन

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी चेतन सिंह ने बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण की ओर से पिछड़ी जाति के गरीबो को दिया जाने वाला शादी अनुदान योजना को अब आनलाइन संचालन करने का निर्णय लिया गया है। इसमें पंजीयन के लिए अब पिता के आधार के साथ-साथ बेटी के आधार की भी ई-केवाइसी की जाएगी। इसके लिए अपना आधार नंबर अंकित कर आधार अभिप्रमाणन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। पंजीकरण करते समय आधार का लिंक मोबाइल नंबर साथ होना अनिवार्य है, जिससे दोनों के आधार की ई-केवाईसी का अभिप्रमाणन किया जा सकें। प्राप्त ओटीपी से लांगिन कर पंजीकरण में आगे की प्रक्रिया की जाएगी। जिससे वित्तीय वर्ष 2023-24 में पिछड़ी जाति गरीब व्यक्त्यिं की पुत्रियों की शादी अनुदान योजना को पूर्ण रूप से आधार प्रमाणीकरण कर दिया गया है। इसमें अल्पसंख्यक वर्ग को छोड़कर पिछड़े वर्ग के ऐसे गरीब व्यक्तियों जिनकी वार्षिक आय शहरी क्षेत्र में 56460 रुपये व ग्रामीण क्षेत्र में 46080 रुपये है। उन्हें अपनी पुत्री की शादी के लिए अनुदान के रूप में 20 हजार रुपये मिलता है। इसके लिए शादी से तीन माह पूर्व या तीन माह बाद तक आवेदन कर सकते है। इस योजना का लाभ ऐसे व्यक्तियों को दो पुत्रियों पर मिलता है। पुत्री की शादी के समय उनकी उम्र 18 वर्ष या अधिक होनी चाहिए। इसका लाभ देने में दिव्यांग व विधवा को वरीयता दी जाएगी। इसके बाद प्रथम आवत-प्रथम पावत के सिद्वात के आधार पर शादी अनुदान दिया जाता है।
विज्ञापन

00000000000000
देने होंगे यह दस्तावेज
आजमगढ़। शादी अनुदान योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करते समय कई दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। जिसमें आनलाइन आवेदन का प्रिंट आउट, आय, जाति, प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आधार लिंग बैंक पासबुक, शादी कार्ड का मूल प्रति, वर व कन्या का उम्र प्रमाण पत्र। पंजीकरण के लिए पहले आवेदक का आधार नंबर डाला जाएगा। वह आधार जिस मोबइल नंबर से लिंक होगा उस नंबर पर एक ओटीपी आएगी। इस ओटीपी को डालने के बाद ओवदन के उस पुत्री का आधार नंबर डाला आएगा। इसकी भी ओटीपी आधार से लिंक नंबर आएगी। आवेदनो के आधार का अभिप्रमाणन होने के बाद आवेदन करने के लिए अगली प्रक्रिया सामने आएगी, जिसमें शादी से संबंधित विवरण भरा जाएगा। फाइनल आवेदन के बाद उसकी प्रति संबधित संलग्नकों सहित संबंधित विकास खंड कार्यालय पर जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed