फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   During the panchayat, the woman jumped in the canal with the child

पंचायत के दौरान महिला ने बच्चे के साथ नहर में लगाई छलांग

Wed, 22 Sep 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
During the panchayat, the woman jumped in the canal with the child
आजमगढ़। बरदह थाना के ब्रह्मबाबा स्थान पर बुधवार को दो पक्षों में पंचायत चल रही थी। इसी दौरान एक विवाहिता अपने एक वर्षीय बच्चे के साथ बगल से गुजरी नहर में छलांग लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया। ग्रामीणों ने तत्काल नहर में कूद कर किसी तरह दोनों को बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी दोनों पक्षों में सुलह समझौते का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन

बरदह थाना के हदिसा दयालपुर गांव निवासिनी 30 वर्षीय माया पत्नी सनी के वैवाहिक संबंध को लेकर ब्रह्म बाबा स्थान पर पंचायत आयोजित थी। पंचायत के दौरान ही माया अपने एक वर्षीय बच्चे के साथ नहर में कूद गई। यह देख पंचायत में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने तत्काल नहर में कूदकर दोनों को सकुशल बाहर निकाला। इस बीच जानकारी पर बरहद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने भी दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed