Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Drivers protest suspended in azamgarh Transport Commissioner summons them to Lucknow for talks

Azamgarh News: चालकों का धरना चौथे दिन स्थगित, परिवहन आयुक्त ने वार्ता के लिए बुलाया लखनऊ

Fri, 03 Jul 2026 05:19 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 03 Jul 2026 05:19 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में अपनी मांगों को लेकर चालकों ने अनशन और भिक्षाटन करने की घोषणा की थी, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। चौथे दिन चालकों का धरना स्थगित हुआ। 

विज्ञापन
Drivers protest suspended in azamgarh Transport Commissioner summons them to Lucknow for talks
चालकों का धरना स्थगित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में वाहन चालक कल्याण समिति संपूर्ण भारत का रिक्शा स्टैंड पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन शुक्रवार को स्थगित हो गया। प्रशासन की पहल पर संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुनील दत्त और एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने धरना स्थल पर पहुंचकर चालकों से वार्ता की। इसके बाद परिवहन आयुक्त ने चालकों को उनकी समस्याओं पर चर्चा के लिए मंगलवार को लखनऊ बुलाया है। 

विज्ञापन


चालकों ने अनशन और भिक्षाटन करने की घोषणा की थी, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। अधिकारियों ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव से बातचीत की और उनकी मांगों को सुना। आरटीओ ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चालकों को चार दिन बाद लखनऊ बुलाया गया है। वहां विभाग के स्तर पर होने वाली समस्याओं का समाधान किया जाएगा। 
विज्ञापन


तीन दिनों तक अधिकारियों के न पहुंचने के सवाल पर आरटीओ ने सफाई दी कि उन्हें आंदोलन की जानकारी शुक्रवार को ही मिली। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे किसी दबाव में नहीं, बल्कि समस्याओं के समाधान के लिए आए हैं। सुरेश यादव ने कहा कि वे अधिकारियों के आश्वासन से सहमत हैं और शाम तक धरना समाप्त कर देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्पष्ट किया कि यह धरना खत्म नहीं, बल्कि स्थगित किया जा रहा है। लखनऊ में परिवहन आयुक्त से वार्ता के बाद आंदोलन की अगली रणनीति की घोषणा की जाएगी। बता दें कि वाहन चालक कल्याण समिति की 10 सूत्री मांगें हैं। इनमें राष्ट्रीय चालक आयोग की स्थापना प्रमुख है। 


चालक सुरक्षा बोर्ड और चालक कल्याण बोर्ड की स्थापना भी शामिल है। चालकों की मांग है कि सरकार एक स्वतंत्र विभाग बनाए। यह विभाग उनकी समस्याओं को शासन तक पहुंचाए और समाधान में मध्यस्थता करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed