{"_id":"5a62498f4f1c1b66268b54d6","slug":"driver-charged-with-conspiracy-written-lawsuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक पर साजिश का आरोप, खनन अधिकारी ने लिखवाया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक पर साजिश का आरोप, खनन अधिकारी ने लिखवाया मुकदमा
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
fir shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहबरपुर थाना क्षेत्र के ढढनी गांव में तीन दिन पूर्व लेनदेन के विवाद में जमीन के दलालों द्वारा साजिश के तहत पीटने का मुकदमा खनन अधिकारी ने दर्ज कराया है। गुरुवार को इस मामले में खनन अधिकारी सुधांशु रंजन द्विवेदी ने तहरीर देकर अपने प्राइवेट चालक अर्जुन राय को आरोपित किया है।
खनन अधिकारी सुधांशु रंजन द्विवेदी की तरफ से गुरुवार को शहर कोतवाली में दी गई तहरीर के मुताबिक 16 जनवरी की रात तहबरपुर थाना क्षेत्र के ढढनी गांव निवासी उनका प्राइवेट चालक अर्जुन राय साजिश के तहत अपने गांव ले गया।
कार में मेरी पत्नी भी थी। वहां अर्जुन मुझे अकेला छोड़कर कहीं भाग गया। अनजान क्षेत्र और रात का माहौल होने की वजह से कुछ लोगों ने मेरे साथ बदसलूकी कर उसका वीडियो सार्वजनिक कर दिया। तहबरपुर थाने की पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना के बाद से ही खनन अधिकारी का फोन स्वीच ऑफ हैं और वह अपने दफ्तर भी नहीं आ रहे। शुक्रवार को खनन विभाग में तैनात लिपिक प्रशांत ने बताया कि 17 जनवरी को खनन अधिकारी को गोरखपुर जाना था।
इसलिए वह 16 जनवरी की रात आठ बजे मुझे अपनी गाड़ी से सर्किट हाउस स्थित कमरे पर छोड़ा। गाड़ी अर्जुन को लेकर जाना था। इसलिए वह उसे छोड़ने के लिए अर्जुन के घर तक चले गए। इस दौरान उनकी पत्नी भी साथ में थी।
इसी मामले में अर्जुन के पिता हरिकेश राय ने कहा कि मेरा बेटा पूरे घटनाक्रम में खनन अधिकारी के साथ रहा है। उसी ने फोन कर पुलिस को भी बुलाया। मदद करने वाले को ही खनन अधिकारी ने आरोपी बना दिया।
खनन अधिकारी सुधांशु रंजन द्विवेदी की तहरीर के आधार पर उनके चालक अर्जुन राय के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर गौर करते हुए मामले की जांच कर रही है। - अजय कुमार साहनी, एसपी
आयकर विभाग ने डीएम से मांगा जवाब
आजमगढ़। खनन विभाग की तरफ से बीते कई वर्ष में इनकम का टैक्स न जमा करने पर आयकर विभाग ने खनन विभाग पर 60 लाख रुपये का जुर्माना करते हुए डीएम से जवाब मांगा है। 18 जनवरी तक इस मामले में हर हाल में जवाब देेने का निर्देश दिया था।
इसी के तहत खनन अधिकारी सुधांशु रंजन द्विवेदी को डीएम ने कागजात तैयार करने का निर्देश दिया। खनन विभाग का पूरा लेखाजोखा गोरखपुर शहर का रहने वाला एक सीए करता है। इसलिए 17 जनवरी को खनन अधिकारी को गोरखपुर जाना था।
दस ट्राली का परमिशन लेकर दो सौ ट्राली मिट्टी निकाली
आजमगढ़। खनन अधिकारी सुधांशु रंजन के साथ तहबरपुर थाने के ढढनी गांव में हुई घटना के लिए उन्होंने अपने चालक अर्जुन राय को जिम्मेदार ठहराया है। जबकि अर्जुन के पिता हरिकेश राय ने उसे निर्दोष बताया।
हरिकेश राय का कहना है कि खनन अधिकारी अपनी गाड़ी में उसके बेटे को लेकर ढढनी गांव छोड़ने आ रहे थे। निजामाबाद थाने के रशीदगंज चौकी के पास से खनन अधिकारी ने तहबरपुर थाने पर तैनात एक दरोगा को फोन कर कहा कि आप रुकिए, मैं पैसा लेकर आ रहा हूं।
इस दौरान गाड़ी खनन अधिकारी ही चला रहे थे। उन्होंने अपनी गाड़ी एक जेसीबी मालिक के घर रोका, इसके बाद भीतर चले गए। जहां मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट और बदसलूकी की। इसकी जानकारी होने पर अर्जुन ने ही पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया।
जिस स्थान पर खनन अधिकारी रुके थे, वहां के रहने वाला एक व्यक्ति ने बंजर जमीन से दस ट्राली मिट्टी निकालने का परमिशन लिया और जेसीबी से दो सौ से अधिक ट्राली मिट्टी निकाल लिया। इसे लेकर तनातनी चल रही थी।