फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Drinking water will soon reach 3181 houses in NP Jahanaganj

Azamgarh News: नपं जहानागंज में जल्द ही 3181 घरों में पहुंचेगा पेयजल

Wed, 08 Jan 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Drinking water will soon reach 3181 houses in NP Jahanaganj
आजमगढ़। नव सृजित नगर पंचायत जहानागंज बाजार के 3181 घरों तक जल्द ही नल से जल पहुंचाया जाएगा। इस पर 17.87 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कार्यदायी संस्था जल निगम नगरीय ने कार्य कराए जाने से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया है। अब जल्द ही इस पर काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के रामपुर, बरहतिर जगदीशपुर, मुस्तफाबाद, चक सहदरिया को जोड़कर जहानागंज बाजार नई नगर पंचायत बनी है। पिछले निकाय चुनाव में यहां पर अध्यक्ष और सभासद के चुनाव हुए। नगर पंचायत में 16 वार्ड हैं। जहानागंज को नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद चुनाव भी हो गए, लेकिन वहां के लोगों को अभी भी शहरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। इसमें से एक नल से जल भी है। नगर पंचायत में शामिल गांवों को पाइप लाइन से पानी पहुंचाने के लिए जल निगम ने कार्ययोजना तैयार की। शासन से मंजूरी मिलने के बाद कार्य कराए जाने से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया गया है। अब इस पर जल्द ही काम शुरू होगा। नगर पंचायत में 17.87 करोड़ की लागत से तीन ओवर हेड टैंक बनाए जाएंगे। सात नलकूपों की स्थापना होगी। कस्बे में 60 किमी पाइप लाइन बिछाकर 3181 नल कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन

00
नपं जहानागंज में 17.87 करोड़ की लागत से पेयजल परियोजना स्वीकृत हुई है। इसमें तीन ओवर हेड टैंक बनाकर और पाइप लाइन बिछाकर 3181 नए कनेक्शन दिए जाएंगे। कार्य कराए जाने से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को पूरा कर लिया गया है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जियाउल हक, अधिशासी अभियंता, जल निगम नगरीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed